scriptउत्‍तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती | yogi adityanath father anand singh bisht hospitalised in dehradun | Patrika News
विविध भारत

उत्‍तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद उन्‍हें देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया।

नई दिल्लीMar 12, 2018 / 10:16 pm

Mazkoor

ajay singh bist

देहरादून : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मूल रूप से उत्‍तराखंड के रहने वाले हैं। इनके पिता आनंद सिंह बिष्ट अब भी यहीं रहते हैं। सोमवार की शाम अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्‍हें सोमवार की ही शाम देहरादून के जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है।

डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद कराया गया भर्ती
देहरादून से मिली जानकारी के मुताबिक योगी आदित्‍यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट को डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रिटायर्ड फॉरेस्‍ट रेंजर हैं सीएम के पिता
गौरतलब है कि योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्‍ट उत्तराखंड के यमकेश्वर के पंचूर गांव में रहते हैं। वे उत्तराखंड में फॉरेस्ट रेंजर के पद से 1991 में रिटायर हो गए थे। इसके बाद से वह अपने गांव में ही रह रहे हैं। राजपूत परिवार में जन्‍में योगी आदित्‍? नाथ ?? अपने पिता के सात बच्चों में तीन बड़ी बहनों व एक बड़े भाई के बाद ये पांचवें नंबर हैं। योगी से छोटे दो और भाई हैं।

घर छोड़कर गोरखपुर चले आए
योगी आदित्‍य नाथ ने राम मंदिर आंदोलन का प्रभाव में आकर अपना घर छोड़ दिया। 1993 में वह अपनी पढ़ाई के दौरान गुरु गोरखनाथ पर शोध करने गोरखपुर आए और यहां महंत अवैद्यनाथ के संपर्क में आकर यही के होकर रह गए। यहां इन्‍होंने उनसे दीक्षा ले ली। इसके बाद उनका नाम अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ हो गया। 12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहां का महंत बनाया गया।

उत्‍तराखंड से है उनका पुराना नाता
उत्तराखंड से योगी आदित्‍यनाथ का पुराना नाता होने के कारण वह अक्‍सर चुनाव प्रचार के लिए जाते रहते हैं। पार्टी उन्‍हें बतौर स्‍टार प्रचारक इस राज्‍य में चुनाव के लिए भेजती रहती है। इस दौरान वह अपने परिवार वालों से मिलते रहते हैं। मालूम हो कि योगी की बहन उत्तराखंड में भी बेहद साधारण जीवनयापन कर रही हैं।

Home / Miscellenous India / उत्‍तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ के पिता की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो