scriptकांगो: आबादी पर किए तीन हमलों में 17 लोगों की मौत | 17 People Died In Three Attacks in congo | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कांगो: आबादी पर किए तीन हमलों में 17 लोगों की मौत

इसके पीछे कोडेको मिलिशिया का हाथ
उस पर जून में एक जनसंहार का भी आरोप है

Dec 14, 2019 / 12:57 pm

Mohit Saxena

terrorist.jpg
बुनिया। कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में हुए तीन हमलों में 17 लोगों की मौत हो गई। सेना और स्थानीय पर्यवेक्षकों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इनमें से दो हमले इटूरी प्रांत में हुए। इसके पीछे कोडेको मिलिशिया का हाथ था,जिस पर इससे पहले जून में एक जनसंहार का भी आरोप है।
सेना के एक प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जूल्स एनगोंगो ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार की सुबह मिलिशिया लड़ाकों के हमले में तीन लोग मारे गए। स्थानीय रेडियो निदेशक डेनियल टिबासिमा के अनुसार उन्होंने एक पादरी,एक खुफिया एजेंट और एक महिला का शव देखा।
अल्बर्ट झील के तट पर बुधवार रात को एक और हमला हुआ था,जिसमें नौ लोगों की मौत हो गई। इसमें चार महिलाएं,एक युवती और चार पुरुष थे। इसकी पुष्टि एक राजनयिक सूत्र ने की है। सेना के एक प्रवक्ता ने हमलावरों के साथ मुठभेड़ की पुष्टि कर बताया कि स्थिति नियंत्रण में है। क्षेत्रीय सैन्य प्रवक्ता मैक हजुकाई के अनुसार आतंकवादियों ने गुरुवार को पांच नागरिकों की हत्या कर दी थी।

Home / world / Miscellenous World / कांगो: आबादी पर किए तीन हमलों में 17 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो