विश्‍व की अन्‍य खबरें

जापान में ‘मिरिने लूम्स तूफान’ में फंसे 29,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की कोशिश

मौसम विज्ञान के तरफ से जापान में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। बारिश और गरज के साथ आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है।

Aug 08, 2021 / 08:04 pm

Mohit Saxena

typhoon in japan

टोक्यो। जापान (Japan) में इस वक्त मिरिने लूम्स तूफान (Typhoon Mirinae looms) ने तबाही मचा रखी है। इसकी वजह से जगह-जगह पर लोग फंसे हुए हैं। सभी लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का कार्य तेजी शुरू हो गया है। करीब 29 हजार लोगों को देश के पूर्वी तट पर आने वाले तूफान मिरिने के कारण सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। राष्ट्रीय मीडिया ने रविवार को इसकी सूचना दी।

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान: तालिबानी ठिकानों पर वायुसेना का Air Strike, मारे गए 572 आतंकी

जापान के मौसम विज्ञान एजेंसी के अनुसार रविवार की शुरुआत में उष्णकटिबंधीय तूफान प्रीफेक्चर के दक्षिण-पूर्व में था। ये लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे (15.5 मील प्रति घंटे) की गति से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ना जारी रखेगा। इसका कारण केंद्रीय वायुमंडलीय दबाव 980 हेक्टोपास्कल होने से है। इसमें हवाएं 83 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार पकड़ लेती हैं। इसके केंद्र के पास अधिकतम 126 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मौसम विज्ञान के तरफ से जापान में भूस्खलन और बाढ़ की चेतावनी दी गई है। इसके साथ तटीय क्षेत्रों में बारिश और गरज के साथ आंधी की रफ्तार तेज हो सकती है।

Home / world / Miscellenous World / जापान में ‘मिरिने लूम्स तूफान’ में फंसे 29,000 लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने की कोशिश

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.