विश्‍व की अन्‍य खबरें

उत्तरी कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 4 की मौत, कई घायल

सैन फ्रांसिस्को के पास एक हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी की घटना हुई है
गुरुवार रात गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया

Nov 02, 2019 / 09:08 am

Anil Kumar

लॉस एंजेल्स। अमरीका में लगातार एक के बाद एक कई जगहों पर हो रहे हमलों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। इस बीच लॉस एंजेल्स में एक बार फिर से गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया गया है।

गोलीबारी की इस घटना में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई लोग घायल हैं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि सैन फ्रांसिस्को के पास एक हैलोवीन पार्टी में गोलीबारी की घटना हुई है, जिसमें कम से कम चार लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

कैलिफॉर्निया के जंगल में लगी आग पर काबू पाना हुआ मुश्किल, अब तक 59 की मौत, 130 से ज्यादा लोग लापता

चार लोगों की मौत

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पूर्व में 17 मील (30 किमी) दूर ओरिंडा में गुरुवार रात एक किराए के घर में गोलीबारी की घटना हुई है।

कॉन्ट्रा कोस्टा काउंटी शेरिफ के कार्यालय ने शुक्रवार की सुबह ट्वीट करते हुए बताया कि ओरिंडा में हुए गोलीबारी में चार की मौत हुई है जबकि कई चोटिल हैं।

स्थानीय मीडिया ने बताया कि लॉस एंजेल्स के दक्षिण में एक हैलोवीन पार्टी में तीन लोग मारे गए और नौ अन्य घायल हो गए।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / उत्तरी कैलिफोर्निया में हैलोवीन पार्टी के दौरान गोलीबारी में 4 की मौत, कई घायल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.