scriptबंजर ज़मीन पर खेती के लिए किसान खोद रहा था गड्ढा, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसपर यकीन करना है मुश्किल | A Beautiful Fly Geyser In Nevada Created By Accident | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बंजर ज़मीन पर खेती के लिए किसान खोद रहा था गड्ढा, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसपर यकीन करना है मुश्किल

ऐसा जरूरी नहीं धरती के कुछ राज से पर्दा जानबूझ कर उठाया जाए क्योंकि कई बार ऐसा न चाहते हुए भी खुद-ब-खुद हो जाता है।

Nov 24, 2017 / 12:48 pm

राहुल

Beautiful Fly Geyser In Nevada
हम सभी इस बात से भली-भांति परिचित हैं कि हमारी धरती कई रहस्यों को अपने गर्भ में समेटे हुए है। इनमें से कई रहस्य तो दुनिया के सामने आ चुके हैं और कई रहस्य आज भी दफन हैं। दरअसल ऐसा जरूरी नहीं धरती के कुछ राज से पर्दा जानबूझ कर उठाया जाए क्योंकि कई बार ऐसा न चाहते हुए भी खुद-ब-खुद हो जाता है।
आज हम आपको जिस खोज के बारे में बताने जा रहे हैं वो अमेरिका के शहर नेवाडा में हुई थी। जहां रहने वाले एक किसान के साथ कुछ अजीब हुआ था। उस किसान से अनजाने में एक ऐसी खोज हो गई जिसने आज भी लोगों को हैरान कर रखा है।
Beautiful Fly Geyser In Nevada
दरअसल 60 के दशक में यह किसान अपने बंजर खेत में खेती करना चाहता था जिसकी सिंचाई के लिए उसने बंजर रेगिस्तान में मौजूद अपने इस खेत को खोदना शुरू किया लेकिन पानी का स्तर ज़मीन से काफी नीचे होने के कारण उसे उस गड्ढे को काफी गहराई तक खोदना पड़ा। काफी गहराई तक खुदाई करने के बाद बाद किसान को सफलता तो मिल गई लेकिन साथ ही साथ उसके सामने एक बड़ी समस्या भी आकर खड़ी हो गई।
Beautiful Fly Geyser In Nevada
दरअसल खुदाई के बाद ज़मीन से पानी तो निकला लेकिन वो पानी लगभग 200 डिग्री पर खौलते जैसा था। किसान यह सब देखने के बाद बेहद घबरा गया और तुरंत अपने उस खेत को खाली कर वापस आ गया और पानी को लगभग भूल गया। बताया जाता है कि उस गर्म पानी के गड्ढे ने धीरे-धीरे बेहद खूबसूरत रूप ले लिया।
Beautiful Fly Geyser In Nevada
इसके कुछ सालों के बाद जब लोगों को इस बाबत जानकारी हुई तो यह खबर कुछ शोधकर्ताओं के पास तक पहुंची. साल 1964 में ये शोधकर्ता अपनी टीम और बेहतरीन ड्रिलिंग तकनीकी के साथ उस जगह पहुंचे. लेकिन यह टीम भी पानी के अत्यधिक गर्म होने के कारण ज्यादा कुछ नहीं कर पाई. इसके कुछ दिनों के बाद इस गर्म पानी में मौजूद मिनिरल्स ने रंग बिरंगे पहाड़ का रूप ले लिया जिससे गर्म पानी निकलता है. इस जगह को ही फ्लाई गीजर के नाम से जाना जाता है।

Home / world / Miscellenous World / बंजर ज़मीन पर खेती के लिए किसान खोद रहा था गड्ढा, तभी हुआ कुछ ऐसा जिसपर यकीन करना है मुश्किल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो