scriptमेट्रो में ऐसी चीज़ लेकर घुस आया शख्स जिसे देख हर कोई रह गया हैरान! मच गया हड़कंप | A Man Carried Snake In Metro | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

मेट्रो में ऐसी चीज़ लेकर घुस आया शख्स जिसे देख हर कोई रह गया हैरान! मच गया हड़कंप

अमरीका में आप जानवरों को सार्वजानिक स्थानों जैसे बस, ट्रेन और मेट्रो में ले सकते हैं, बशर्ते आप उस जानवर को पूरे सुरक्षित तरीके से लेकर आए हो

Aug 11, 2017 / 01:28 pm

राहुल

Man Carried Snake In Metro

Man Carried Snake In Metro

भारत में आप डरावने जानवरों को सार्वजनिक स्थानों पर लेकर नहीं जा सकता। लेकिन ऐसा हर देश में हो ये जरूरी नहीं है। अमरीका जैसे देश में आप जानवरों को सार्वजानिक स्थानों जैसे बस, ट्रेन और मेट्रो में ले सकते हैं, बशर्ते आप उस जानवर को पूरे सुरक्षित तरीके से लेकर आए हों। ताज़ा मामला कुछ इसी कड़ी से जुड़ा है जब खचाखच भरी मेट्रो में एक शख्स सांप लेकर सफर कर रहा था।
मामला के मैसाचुसेट्स का है। जहाँ ये हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि उसने इस खतरनाक जीव को किसी जार में लॉक नहीं किया था बल्कि बैग में ऐसे ही डालकर सफर कर रहा था।
Man Carried Snake In Metro
तभी अचानक उसने बीच रास्ते अपने बैग से सांप को निकाल कर हाथ में लेकर खड़ा हो गया. अब जैसा कि आप समझ ही गये होंगे कि जब सांप जैसा जहरीला जानवरों भीड़ भरे माहौल में सामने आ जाए तब वहां मौजूद लोगों की प्रतिक्रिया क्या रही होगी। जी हां! सांप को यूँ खुले में देख कर लोगों में हडकंप मच गया। सबसे पहले एक महिला की नजर उस पर सांप वाले शख्स पर पड़ी।
पहले तो सांप को देख महिला भयभीत हो गई। उसने वहां मौजूद बाकी लोगों को फौरन सचेत किया और इस घटना का वीडियो बनाकर ट्विटर पर पोस्ट कर दिया। इस वीडियो के साथ उसने मेट्रो अथॉरिटी को भी टैग किया और सूचित किया। साथ ही उसने सवाल किया कि क्या मेट्रो में सांप ले जाने की अनुमति है?
हालांकि इस मामले में प्रशासन ने क्या कदम उठाया है उसकी जानकारी नहीं मिल सकी है लेकिन भले ही इस प्रकार के जानवरों को सार्वजनिक जगहों पर ले जाने की अनुमति हो, लेकिन लोगों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कहाँ तक जायज है यह समझ से परे है।
देखें वीडियो-

https://twitter.com/MBTA

Home / world / Miscellenous World / मेट्रो में ऐसी चीज़ लेकर घुस आया शख्स जिसे देख हर कोई रह गया हैरान! मच गया हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो