scriptइन्होंने रची थी भारतीय रेस्टोरेंट पर हमले की साजिश, सीसीटीवी में सामने आया सच | accused where found for attacking on indian resturent | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

इन्होंने रची थी भारतीय रेस्टोरेंट पर हमले की साजिश, सीसीटीवी में सामने आया सच

कनाडा के शहर अोंटारियों में गुरुवार को रेस्टोरेंट में हुए हमले में 15 लोग घायल हो गए थे।

नई दिल्लीMay 26, 2018 / 12:29 pm

Mohit Saxena

bomb

इन्होंने रची थी भारतीय रेस्टोरेंट पर हमले की साजिश, सीसीटीवी में सामने आया सच

ओटावा। कनाडा के शहर अोंटारियों में गुरुवार को एक भारतीय रेस्टोरेंट में हुए विस्फोट में करीब 15 लोग घायल हो गए थे। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने अपनी छानबीन में पाया कि धमाके से पहले रेस्टोरेंट में दो संदिग्ध मौजूद थे, जिन्होंने अपने मुंह ढक रखे थे। इनके हाथ में विस्फोटक था। पुलिस का मानना है कि यही वह दो युवक थे जिन्होंने हमले को अंजाम दिया है। जिस समय ब्लास्ट हुआ उस समय ज्यादातर लोग डिनर करने आए थे। अभी तक धमाके की वजह का पता नहीं चल पाया है और ना ही किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है।
डिनर करने आए थे लोग

मीडिया रिपोर्ट के अनुासार, ओंटारियो के मिसिसौगा में बीते गुरुवार की रात को यह धमाका हुआ। स्थानीय समयानुसार 10.30 बजे के लगभग यहां के बॉम्बे भेल रेस्टोरेंट में विस्फोट हुआ। यह एक भारतीय रेस्टोरेंट है। यहां काफी संख्या में लोग रात का खाना खाने आए थे। यह ओंटारियो शहर के टोरंटो के दक्षिण में स्थित है।
काले रंग के कपड़े से ढंक रखा था चेहरा

सीसीटीवी फुटेज में सामने आया है कि एक संदिग्ध 5 फीट 10 इंच का लग रहा है, जिसकी उम्र लगभग 20 साल होगी। इसने डार्क ब्लू जींस के साथ सिर को ढंकने वाला जैकेट पहन रखा है। वहीं, उसने अपना चेहरे काले रंग के कपड़े से ढंक रखा है। वहीं दूसरा संदिग्ध ने भी इसी तरह की जैकट पहन रखी है। पुलिस का कहना है कि यह हमला किसी आतंकी साजिश से परे है। अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस दोनों संदिग्धों को ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है। पुलिस ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है। अधिकारियों ने शुरू में कहा था कि तीन भारतीय-कनाडाई लोगों को गंभीर चोटों का सामना करना पड़ रहा था और उनका इलाज किया जा रहा था। घायलो की उम्र उम्र 23 से 69 तक है।

Home / world / Miscellenous World / इन्होंने रची थी भारतीय रेस्टोरेंट पर हमले की साजिश, सीसीटीवी में सामने आया सच

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो