scriptNew York में आधी रात को गोलीबारी की 13 अलग-अलग घटना, 19 लोग घायल | America: 13 different incidents of firing at midnight in New York, 19 people injured | Patrika News

New York में आधी रात को गोलीबारी की 13 अलग-अलग घटना, 19 लोग घायल

locationनई दिल्लीPublished: Jun 21, 2020 11:06:05 pm

Submitted by:

Anil Kumar

HIGHLIGHTS

न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ( New York City Police Department ) ने बताया कि आधी रात के बाद शहर में 13 अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी ( Firing ) की घटना को अंजाम दिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, ब्रोंक्स में 6, क्वींस में 2, ब्रुकलिन में 4 और मैनहट्टन ( Manhattan ) में एक घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने बताया है कि पीड़ितों की उम्र 16 से 47 साल के बीच में है।

new york

America: 13 different incidents of firing at midnight in New York, 19 people injured

न्यूयॉर्क। अमरीका ( America ) का न्यूयॉर्क शहर ( New York ) आधी रात को गोलीबारी ( Firing ) की 13 अलग-अलग घटनाओं से दहल उठा। इन घटनाओं में करीब 19 लोग घायल हो गए हैं। न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ( New York City Police Department ) ने बताया कि आधी रात के बाद शहर में 13 अलग-अलग जगहों पर गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, ब्रोंक्स में 6, क्वींस में 2, ब्रुकलिन में 4 और मैनहट्टन ( Manhattan ) में एक घटना को अंजाम दिया गया। घायलों में एक हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया है कि पीड़ितों की उम्र 16 से 47 साल के बीच में है।

घर बुलाकर जीजा को मार दी गोली, हकीकत सामने आई तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, न्यूयॉर्क सिटी पुलिस डिपार्टमेंट यानी NYPD द्वारा अपने अंडरकवर एंटी-क्राइम यूनिट ( Undercover Anti-Crime Unit ) को भंग करने के बाद से पहले हफ्ते के अंत में ये घटनाएं हुई हैं।

एनवाईपीडी के कमिश्नर डर्मोट शिया ने 15 जून को कहा था कि विभाग पड़ोस के पुलिसिंग और जासूसी के काम सहित अन्य 600 कार्यों के लिए एंटी-क्राइम अधिकारियों को तुरंत काम पर लगाएगा। विभाग ने मई में हुए शहरव्यापी अपराध के आंकड़ों के बारे में बताया था। इनमें 100 गोलीबारी की घटनाएं हुईं जो कि पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 64 फीसद अधिक हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7ukq6w

न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान गोलीबारी

आपको बता दें कि शनिवार की रात को मध्य न्यूयॉर्क में जश्न के दौरान गोलीबारी की एक घटना को अंजाम दिया गया, इसमें 9 लोग घायल हो गए। सायराक्यूज पुलिस प्रमुख केंटन बकनर ने बताया कि शनिवार रात हुई गोलीबारी की इस घटना में घायल हुए नौ लोगों में से एक की हालत गंभीर है।

9 पीड़ितों में से 17 साल का एक लड़का गंभीर स्थिति में है, वहीं अन्य की उम्र 18 से 53 वर्ष के बीच है। बकनर ने सायराक्यूज के मेयर बेन वाल्श के साथ एक प्रेस कॉफ्रेंस में बताया कि अभी तक तत्काल किसी को हिरासत में नहीं लिया गया है और जांच अभी शुरुआती चरण में है।

अफगानिस्तान: गोलीबारी की दो अलग-अलग घटना में 10 की मौत, 14 घायल

वाल्श ने बताया कि सायराक्यूज के व्यावसायिक इलाके के पास जश्न मनाया जा रहा था, तभी गोलियां चलीं। इस समारोह के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। मेयर ने कहा कि हम इतनी बड़ी संख्या में लोगों को एकत्र होने की अनुमति नहीं देते। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि जश्न क्यों मनाया जा रहा था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो