scriptऑस्ट्रेलिया में 30 नवंबर को खुलेगा हिंदुओं का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर | Australia's Biggest Hindu Temple to Open on November 30 | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ऑस्ट्रेलिया में 30 नवंबर को खुलेगा हिंदुओं का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर

ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं का सबसे बड़ा श्री दुर्गा मंदिर 30 नवंबर को खुलने के लिए तैयार है। यह मंदिर मेलबर्न रॉकवेक उपनगर में स्थित है

Nov 27, 2015 / 10:28 am

भूप सिंह

Sri Durga Temple

Sri Durga Temple

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया में हिंदुओं का सबसे बड़ा श्री दुर्गा मंदिर 30 नवंबर को खुलने के लिए तैयार है। यह मंदिर मेलबर्न रॉकवेक उपनगर में स्थित है। यहां फिलहाल उद्धाटन मौके पर कई कार्यक्रम शुरू हो चुके हैं। पांच साल के निर्माण कार्य के बाद मंदिर हिंदू समुदाय के लिए खोला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में हिंदू समुदाय की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक भारत में जन्में ऑस्ट्रेलियाई बाशिंदों की संख्या 2004 के 1,32,800 से बढ़कर 2014 में 3,97,200 हो गई है, जो तिगुनी वृद्धि है। हिंदू धर्म ऑस्ट्रेलिया में तेजी से बढ़ते धर्मों में शामिल है।

मंदिर खुलने के पहले आतिशबाजी के साथ सात दिन का समारोह होगा। इसे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम कहा जाता है। इस कार्यक्रम का आगाज 24 नवंबर से शुरू हो गया है। हिंदू धर्म के नेवादा स्थित यूनिवर्सल सोसाइटी के अध्यक्ष राजन जेड ने कहा कि यह मंदिर आने वाली पीढ़ी को अध्यात्म और परंपराओं के बारे में बताएगा। श्री दुर्गा मंदिर का प्रबंधन इस मंदिर को एक गैर-लाभकारी संगठन बनाने पर भी विचार कर रहा है।

Home / world / Miscellenous World / ऑस्ट्रेलिया में 30 नवंबर को खुलेगा हिंदुओं का सबसे बड़ा दुर्गा मंदिर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो