scriptन्यूजीलैंड पर मंडराया आतंकी साया, मस्जिद पर हमले के बाद ऑकलैंड शहर में मिले बम | Bomb found near railway station in Auckland | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

न्यूजीलैंड पर मंडराया आतंकी साया, मस्जिद पर हमले के बाद ऑकलैंड शहर में मिले बम

– पुलिस के अनुसार हमले के लिए रिमोट कंट्रोल बम का इस्तेमाल किया है
– बम को निष्क्रिय करने के लिए रोबोट का सहारा लिया गया

नई दिल्लीMar 15, 2019 / 04:57 pm

Mohit Saxena

bomb

न्यूजीलैंड के एक और शहर में धमाके, आॅकलैंड में रेलवे स्टेशन के पास मिला बम

आॅकलैंड। न्यूजीलैंड में आॅकलैंड स्थित रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार रात को दो संदिग्ध बैग मिले हैं। केंद्रीय ऑकलैंड की गली में एक संदिग्ध बैग बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार हमले के लिए रिमोट कंट्रोल बम का इस्तेमाल गया था। इसे निष्क्रिय करने के लिए रोबोट का सहारा लिया गया। पुलिस को शाम 7.00 बजे इसका पता चला। विशेष खोज समूह शाम 7.40 बजे घटनास्थल पर पहुंचा और पुलिस ने इलाके से लोगों को दूर कर दिया। इंस्पेक्टर रॉस बर्नबी ने बताया कि एक दूसरा बैग होटल के बाहर छोड़ा गया था।
आस-पास के इलाके को खाली कर दिया गया है

लोकप्रिय रेस्तरां कैफे हनोई के आसपास की इमारतें बैग होने की वजह से खाली करा ली गईं। शुक्रवार को क्राइस्टचर्च में आतंकी हमले के बाद से पुलिस भारी हथियारों से लैस है। आतंकी हमले को लेकर पीएम ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इसे देश का काला दिन बताया है। गौरतलब है कि न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च की दो मस्जिदों में अज्ञात हमलावरों की गोलीबारी में कई लोग मारे गए है। सरकार ने दावा किया है कि इस हमले में अब तक 49 लोग मारे जा चुके हैं। गोलीबारी के सिलसिले में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। न्यूजीलैंड की पीएम ने कहा कि यह हमला अप्रत्याशित था। अभी तक इस हमले के उद्देश्य का पता नहीं चल सका है। उन्होंने कहा कि इस आतंकी हमलों में ज्यादातर लोग प्रवासी समुदाय से हैं।

Home / world / Miscellenous World / न्यूजीलैंड पर मंडराया आतंकी साया, मस्जिद पर हमले के बाद ऑकलैंड शहर में मिले बम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो