नई दिल्ली। घर पर कुत्तों का होना एक पालतू जानवर के होने से कहीं ज्यादा बेहतर है, कैसी भी परिस्थिति हो ये हमारा साथ कभी नहीं छोड़ते। इसीलिए इन्हें सबसे वफादार जीवित प्राणी माना जाता है। यहां एक ऐसी ही वफादारी की कहानी आज हम आपको बताने जा रहे हैं, रेक्स जो तीन साल का रक जर्मन शेफर्ड है उसने वो कर दिखाया जिसको करने लिए इंसानों के पास भी जिगर नहीं होता। रेक्स के मालिक के घर में दो चोरों ने धावा बोल दिया जा तब रेक्स के मालिक कुछ समझ पाते इससे पहले उन चोरों ने उनपर हमला कर दिया। क्या है पूरा मामला आइए हम आपको बताते हैं-
जेवियर मर्कडो नाम के इस शख्स के पास रेक्स नाम का एक पालतू कुत्ता है। यह बेजुबान जेवियर के लिए मसीहे से कम साबित नहीं हुआ। एक रात रेक्स और उसका मालिक घर पर अकेले थे तब दो लुटेरों ने उनके घर के स्लाइडिंग कांच के दरवाज़े को तोड़कर घर में प्रवेश किया। यह देख जेवियर अपनी जान बचाने के लिए घर के ऊपर तरफ बने अपने माता-पिता के बेडरूम जाकर छिप गए और वहीँ से आपातकाल मदद के लिए पुलिस फोन कर दिया। लेकिन दिलेर रेक्स घर में घुसे लुटेरों को सबक सिखाने उनके पीछे चला गया। रेक्स ने जमकर उन चोरों से मुकाबला किया उन लुटेरों ने उसे बड़ी क्रूरता से पीटा। रेक्स ने उन चोरों से भिड़कर उनके हर हमले का जवाब दिया आखिरकार उन चोरों को वहां से जान बचाकर भागना पड़ा वे ऊपर की तरफ ही भागे जहां जेवियर छुपा था। इन दोनों के हाथ में बंदूक थीं रेक्स फिर उनके पीछे गया उन्होंने जेवियर के ऊपर बंदूक तान रखी थी रेक्स ने आव देखा ना ताव उसने अपने ऊपर तीन गोलियां ले लीं।
बुलेट्स रेक्स के पैर, घुटने और गर्दन पर लगी थी। इसके बाद, पुलिस की गाड़ी का साईरन सुन चोर वहां से भाग खड़े हुए। रेक्स को तुरंत एक पशु चिकित्सा क्लिनिक में ले जाया गया जहां वह अब उसका इलाज हो रहा है। रेक्स ने अपने इस बहादुर कदम से अपने मालिक की जान ही नहीं बचाई बल्कि वफादारी की मिसाल कायम की है।