scriptब्राजील से भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं! | Brazil president announces no visa for Indian Corporators | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्राजील से भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं!

ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने किया ऐलान
पहले कई अन्य देशों को भी दे चुके हैं ऐसी छूट

नई दिल्लीOct 25, 2019 / 03:18 pm

Shweta Singh

Jair bolsonaro

साओ पाउलो। ब्राजील से भारत के लिए एक अच्छी खबर आ रही है। अब भारत के कारोबारियों को ब्राजील जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं होगी। ये ऐलान ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो ने किया। उन्होंने कहा कि चीन और भारत के लोगों के लिए वीजा की जरूरतों में कमी लाने का फैसला किया गया है।

विकासशील देशों के लिए नीतियों में बदलाव की घोषणा

बोल्सोनारो इस साल की शुरुआत में राष्ट्रपति चुने गए हैं, तब से अब तक उन्होंने कई विकसित देशों के वीजा के संबंध में यह फैसला लिया है। बोल्सनारो कुछ समय पहले चीन के दौरे पर गए थे। वहां भी उन्होंने घोषणा की थी कि विकासशील देशों के लिए भी वो अपनी नीतियों में बदलाव लाएंगे। आपको बता दें कि इससे पहले ब्राजील ने अमरीका, कनाडा, जापान और ऑस्ट्रेलिया के पर्यटकों और कारोबारियों को भी वीजा में छूट दी थी। लेकिन, इन देशों ने ब्राजील के लिए ऐसे किसी छूट का ऐलान नहीं किया है।

विवादों से बोल्सानारो का नाता

इस साल हुए राष्ट्रपति चुनाव में बोल्सोनारो ने भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने का वादा किया था, उनकी जीत में यह एक अहम हिस्सा था। बोल्सनारो ने काफी अंतर से चुनाव जीता था। हाल ही में बोल्सनारो उस वक्त चर्चा में आए थे, जब उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति की पत्नी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसके कारण उनकी काफी आलोचना हुई थी।

Home / world / Miscellenous World / ब्राजील से भारतीयों के लिए खुशखबरी, अब वहां जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो