scriptचेहरे पर Mask के बजाय सांप को लपेटकर बस पर चढ़ा युवक, देखकर घबरा गए लोग | Britain: Man wears snake as face mask on bus | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

चेहरे पर Mask के बजाय सांप को लपेटकर बस पर चढ़ा युवक, देखकर घबरा गए लोग

Highlights

बस में यात्रा कर रहे यात्री जब ये देखकर डरने लगे तो उसने सांप को अपने हाथ में लपेट लिया।
इस घटना के बाद विभाग मामले की जांच करने में लगा हुआ है।

नई दिल्लीSep 18, 2020 / 07:07 pm

Mohit Saxena

snake on the face

चेहरे को मास्क की बजाय सांप से ढंका।

लंदन। कोरोना वायरस (Coronvirus) के कारण दुनियाभर में मास्क (Mask) को पूरी तरह से अनिवार्य कर दिया गया है, बल्कि कई देशों में इसे न पहने पर जर्मना लगा दिया गया है। बस हो या मेट्रो हर स्थान पर मास्क पहनना जरूरी हो गया है। बाजार में तरह-तरह के फैशनेबल मास्क सामने आ रहे हैं।
इस बीच में एक शख्स को देखकर लोग भौचक्के रह गए जब उसने मास्क की जगह एक सांप को लपेट रखा था। दरअसल ब्रिटेन के मैनचेस्टर में एक ऐसा नजारा देखने को मिला। जब एक युवक बस में यात्रा के दौरान अपने चेहरे पर मास्क की जगह सांप लपेटकर पहुंच गया। इसे देखकर बस में यात्रा कर रहे यात्री घबरा गए। सोमवार को हुई इस घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसे देखकर लोग हैरान है और लगातार प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बस में यात्रा कर रहे यात्री जब ये देखकर डरने लगे तो उसने सांप को अपने हाथ में लपेट लिया। बस में यात्रा कर रहे एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि निश्चित रूप से ये देखना बहुत अचरज भरा था। चेहरे के चारों ओर सांप देखकर ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने मास्क पहन रखा हो। फिर सांप उसकी गर्दन पर रेंगने लगा। मैनचेस्टर में एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहली प्राथमिकता है। इन रिपोर्टों पर हम हैरान हैं और उन्हें बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।
उन्होंने कहा कि वे उम्मीद कर रहे है कि ग्राहक सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। अपना चेहरा ढंककर रखें। इसके साथ सरकारी नियमों का पालन करें। इस घटना के बाद विभाग मामले की जांच करने में लगा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज की भी जांच हो रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के कारण लोग फेस मास्क का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन सांप को मास्क के रूप में प्रयोग करना अप्रत्याशित है।
यही नहीं इस घटना के बाद चिकित्सक भी मास्क को अनिवार्य रूप से पहनने की सलाह दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका विकल्प कुछ और नहीं हो सकता है। इंडोनेशिया में कोरोना वायरस से बचाव को लेकर फेस मास्क का प्रयोग न करने वाले लोगों से साफ तौर पर कहा गया है कि वह अपनी मौत को दावत दे रहे हैं।

Home / world / Miscellenous World / चेहरे पर Mask के बजाय सांप को लपेटकर बस पर चढ़ा युवक, देखकर घबरा गए लोग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो