विश्‍व की अन्‍य खबरें

31 अक्टूबर युरोपियन युनियन से अलग हो जाएगा ब्रिटेन: स्टीफन बर्कले

युरोपियन युनियन से अलग होने के लिए 31 अक्टूबर आखिरी तारीख है
साइप्रेस ने ब्रिटेन से अपने नागिरकों की सुरक्षा का आश्वासन मांगा है

नई दिल्लीSep 19, 2019 / 10:15 pm

Anil Kumar

लंदन। ब्रेक्सिट को लेकर ब्रिटेन में मचे सियासी घमासान के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी मिली है कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को निश्चित रूप से यूरोपीय संघ (ईयू) को छोड़ देगा। ब्रेक्सिट के ब्रिटिश राज्य सचिव स्टीफन बर्कले ने जानकारी देते हुए बताया है कि 31 अक्टूबर को ब्रिटने युरोपियन युनियन से अलग हो जाएगा।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस अनास्तासिदस से मुलाकात के बाद बर्कले ने कहा कि ब्रिटेन 31 अक्टूबर को बिना किसी समझौते के यूरोपीय संघ को छोड़ देगा। बर्कले ने कहा कि वह बहुत मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के लिए राष्ट्रपति के आभारी हैं।

ब्रेक्सिट: पीएम जॉनसन को लगा बड़ा झटका, फिर एक मंत्री ने दिया इस्तीफा

बर्कले ने आगे कहा कि उन्हें ब्रेक्सिट से संबंधित मुद्दों की गहरी समझ है और इस सौदे के लिए प्रधानमंत्री की भी इच्छा है। इस मुद्दे पर राष्ट्रपति के काम की निश्चित रूप से सराहना की गई, क्योंकि दोनों पक्ष एक सौदा करना चाहते हैं। इसमें दोनों पक्षों की रुचि है और हम इसी पर काम कर रहे हैं। बर्कले ब्रेक्सिट मुद्दों पर चर्चा करने के लिए साइप्रस की यात्रा पर हैं।

साइप्रस ने ब्रिटेन से मांगा गारंटी

एक विभागीय प्रवक्ता ने लंदन में साइप्रस समाचार एजेंसी को बताया कि यह यात्रा यूरोपीय संघ के सदस्य देशों के साथ ब्रिटिश सरकार के अनुबंध पर आधारित है।

ब्रिटेन ने गारंटी दी कि उनके देश में रहने वाले साइप्रस के लोग प्रभावित नहीं होंगे। वहीं साइप्रस ने गारंटी दी कि द्वीप पर रहने वाले लगभग 80 हजार ब्रिटेन के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी बाधित नहीं होगी।

ब्रेक्सिट पर घर में ही फंस गए पीएम बोरिस जॉनसन, भाई ने कैबिनेट से दिया इस्तीफा

ब्रेक्सिट मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि हमने ब्रिटेन में रहने और काम करने वाले 30 हजार साइप्रस नागरिकों के लिए स्पष्ट तौर पर एक गारंटी दी है। उनके पास ब्रेक्सिट परिदृश्य के तहत वैधानिक तौर पर काम करने, पढ़ाई करने, लाभ एवं सेवाओं तक पहुंचने के पूर्ण अधिकार होंगे।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / 31 अक्टूबर युरोपियन युनियन से अलग हो जाएगा ब्रिटेन: स्टीफन बर्कले

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.