scriptबुर्किना फासो: अज्ञात बंदूकधारियों नें सैन्य टुकड़ी पर बोला हमला, 11 की मौत | Burkina Faso: Unidentified gunmen attacked military contingent, killing 11 | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

बुर्किना फासो: अज्ञात बंदूकधारियों नें सैन्य टुकड़ी पर बोला हमला, 11 की मौत

Burkina Faso के उत्तरी इलाके में हालाले गांव के निकट हमले को अंजाम दिया
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भी पांच हमलावर मार गिराए

नई दिल्लीDec 26, 2019 / 09:03 pm

Anil Kumar

Burkina Faso

ऊगादोगो। पश्चिम अफ्रीका का ‘लैंडलॉक’ देश बुर्किना फासो ( Burkina Faso ) के उत्तर केंद्र में अज्ञात हमलावरों के एक समूह ने एक सैन्य टुकड़ी पर हमला बोल दिया। इस हमले में 11 सैनिकों की मौत हो गई।

सूत्रों के हवाले से समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने बताया कि अज्ञात बंदूकधारियों ने हालाले गांव के निकट एक सैन्य टुकड़ी पर हमला कर दिया जिसमें कम से कम 11 सैनिकों की मौत हो गई।

बुर्किना फासो: सेना ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में 32 आतंकियों को किया ढेर, कई महिलाओं को कराया मुक्त

रिपोर्ट में बताया गया है कि कुछ सैनिक अभी भी लापता भी बताए जा रहे हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने भी पांच हमलावर मार गिराए।

बुधवार को मारे गए थे 80 आतंकी

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही उत्तरी प्रांत सोउम में दो अलग-अलग हमलों में 35 नागरिकों की मौत हो गई थी और 80 आतंकवादी मारे गए थे। संकटग्रस्ट पश्चिम अफ्रीकी देश के उत्तरी क्षेत्र में सुरक्षा स्थिति सबसे बुरी है और यहां आतंकवादी हमले होते रहते हैं।

वहीं इसी महीने के शुरुआत में भी बुर्किना फासो में एक गिरजाघर (चर्च) में एक बड़े हमले को अंजाम दिया गया था। इस हमले में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हो गए थे।

बुर्किना फासो: हथियारबंद लोगों ने पुलिस चौकी पर किया हमला, 5 जवान समेत 10 की मौत

मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि गिरजाघर में श्रद्धालुओं को निशाना बनाकर यह हमला किया गया। सरकारी बयान में कहा गया था कि रविवार की प्रार्थना के दौरान नाइजर से लगती पूर्वी सीमा के पास नतोकुउरा शहर में हथियारों से लैस अज्ञात लोगों ने ‘प्रोटेस्टेंट’ गिरजाघर पर हमला किया गया। इस हमले में ‘दुर्भाग्य से 14 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए।’

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / बुर्किना फासो: अज्ञात बंदूकधारियों नें सैन्य टुकड़ी पर बोला हमला, 11 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो