scriptइस डांसर के साथ रिलेशनशिप में थे केंद्रीय मंत्री, कई मंत्री समेत पीएम को भी देना पड़ा था इस्तीफा | cabaret dancer made relationship with central minister of uk | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

इस डांसर के साथ रिलेशनशिप में थे केंद्रीय मंत्री, कई मंत्री समेत पीएम को भी देना पड़ा था इस्तीफा

उन दिनों 60 के दशक वाला दौर चल रहा था, जब एक सनसनीखेज़ सैक्स स्कैंडल में क्रिटीन कीलर का नाम आया था।

Dec 08, 2017 / 02:14 pm

Priya Singh

relationship
नई दिल्ली। आपने अब तक ऐसे कई किस्से सुने होंगे जिसमें ऐसी बातें पता चली होंगी कि किसी लड़की के चक्कर में कोई बड़ा शख्स भी अपना सब-कुछ बर्बाद कर देता है। और ऐसा भी नहीं है कि ऐसी परंपराएं अभी हाल ही में आई हों, ये तो राजा-महाराजाओं के टाइम से चली आ रही हैं। ऐसी ही मामलों में एक किस्सा काफी ज़्यादा फेमस हुआ था। दरअसल ये पूरा मामला ब्रिटेन का था।
उन दिनों 60 के दशक वाला दौर चल रहा था, जब एक सनसनीखेज़ सैक्स स्कैंडल में क्रिटीन कीलर का नाम आया था। कीलर के बारे में बताया जाता है कि साल 1961 में उनका इंग्लैंड सरकार के मंत्री जॉन प्रोफ्यूमा के साथ अफेयर शुरु हो गया था। उस समय कीलर की उम्र सिर्फ 19 साल थी। लेकिन किसी के कानों-कान इसकी भनक तक नहीं पड़ी। प्यार किसी के छिपाए नहीं छिपता इसलिए करीब 2 साल बाद दोनों की अफेयर की बातें पूरी दुनिया के सामने आ गई। इस मामले ने इतना बवाल मचाया कि खुद पीएम की कुर्सी पर खतरा मंडराने लगा था। उन दिनों हारोल्ड मैकमिलन युनाइटेड किंगडम के पीएम हुआ करते थे। और आखिरकार वही हुआ जिसका सभी को डर था। प्रधानमंत्री समते कई मंत्रियों को अपने-अपने पदों से इस्तीफा देना पड़ा था।
लंदन में कीलर एक कैबरे डांसर हुआ करती थीं। उसी दौरान वे प्रोफ्यूमा से मिली थीं। उस समय भी प्रोफ्यूमा की उम्र करीब 40 साल थी। इतना ही नहीं हारोल्ड मैकमिलन कैबिनेट में वे एक ताकतवर मंत्री थे। दोनों की अफेयर की बातें पुलिस जांच में सामने आई थी। उन दिनों कीलर के किसी मामले में पुलिस जांच कर रही थी। जब मामला बढ़ा तो कीलर के एक और रिलेशनशिप का राज़ भी खुल गया। बताया जाता है कि कीलर का सोवियत सेना के किसी नेता के साथ भी संबंध रहे थे। इसके बाद जासूसी जैसे कई सवाल उठने लगे और कैबिनेट के सामने प्रोफ्यूमा का जवाब देना पड़ा था।
keelar

Home / world / Miscellenous World / इस डांसर के साथ रिलेशनशिप में थे केंद्रीय मंत्री, कई मंत्री समेत पीएम को भी देना पड़ा था इस्तीफा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो