scriptब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी प्रोफेसर ने सुनाई चीन की कहानी | Chinese professor told chinese story University of Cambridge | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी प्रोफेसर ने सुनाई चीन की कहानी

ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी संस्कृति से जुड़ी एक खास कक्षा आयोजित हुई
चीन अनुसंधान संस्थान के प्रमुख प्रोफेसर चांग वेइवेइ ने आधुनिक चीन की कहानी सुनाई

Oct 17, 2019 / 02:29 pm

Mohit sharma

k.png

नई दिल्ली। ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी संस्कृति से जुड़ी एक खास कक्षा आयोजित हुई जिसमें फूतान विश्वविद्यालय के चीन अनुसंधान संस्थान के प्रमुख प्रोफेसर चांग वेइवेइ ने आधुनिक चीन की कहानी सुनाई। प्रोफेसर चांग वेइवेइ ने चीन का विकास, इसके पीछे की व्यवस्था और इससे स्वर्ण युग में गुजर रहे चीन और ब्रिटेन के विकास के सामने मौजूद बड़े अवसरों के बारे में व्याख्या की।

असफलता के बाद भी इतिहास में दर्ज हो गया यह मून मिशन, चांद के पास हुआ था विस्फोट

एक घंटे के व्याख्यान में प्रोफेसर चांग वेइवेइ ने नए चीन की स्थापना के बाद पिछले 70 सालों में राजनीति, अर्थतंत्र और समाज आदि क्षेत्रों में प्राप्त कामयाबियों पर चर्चा की और समाजवादी विकास के रास्ते और अनुभव से अवगत करवाया। इसके साथ ही उन्होंने चीन के विकास के नमूने, प्रणालीबद्ध श्रेष्ठता की चर्चा की।

चंद्रमा की उत्पत्ति के कारणों की खोज में जुटे वैज्ञानिक, अंतरिक्ष के रहस्यों से भी उठेगा पर्दा

प्रोफेसर चांग ने कहा कि वैश्विकता के रुझान में खुद के विकास के लिए लाभदायक व्यवस्था और वातावरण को स्वीकार करना चाहिए। इसके साथ ही प्रतिकूल कारकों का त्याग करना चाहिए।

Home / world / Miscellenous World / ब्रिटेन के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में चीनी प्रोफेसर ने सुनाई चीन की कहानी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो