scriptजलवायु परिवर्तन ने डाला शब्दों की दुनिया पर भी असर, ‘Climate Emergency’ बना वर्ड ऑफ द ईयर | Climate emergency chosen as word of the year | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जलवायु परिवर्तन ने डाला शब्दों की दुनिया पर भी असर, ‘Climate Emergency’ बना वर्ड ऑफ द ईयर

रेस में दूसरे शब्द भी जलवायु परिवर्तन से जुड़े
ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हर साल एक नए शब्द को चुनता है वर्ड ऑफ द ईयर

नई दिल्लीNov 22, 2019 / 03:11 pm

Shweta Singh

Climate emergency

वाशिंगटन। दुनियाभर में इस वक्त जलवायु परिवर्तन मुद्दे को लेकर गंभीर स्थिति बनी हुई है। विश्वभर क्लाइमेट चेंज से आनेवाली परेशानियों को लेकर चिंतित है। इस साल भारत से लेकर अमरीका तक और ऑस्ट्रेलिया से लेकर जर्मनी तक हर जगह यह मुद्दा प्रदर्शनों में भी तब्दील होता दिखा है। यही कारण है कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने इस बार ‘Climate Emergency’ को 2019 का वर्ड ऑफ द ईयर चुना है।

 

https://twitter.com/OxfordWords/status/1197243280167067648?ref_src=twsrc%5Etfw

रेस में दूसरे शब्द भी जलवायु परिवर्तन से जुड़े

यही नहीं, इस बार की रेस में भी जलवायु परिवर्तन से जुड़े शब्द ही थे। क्लाइमेट इमरजेंसी के अलावा ‘क्लाइमेट एक्शन’, ‘इको-एनेक्स्टी’, ‘क्लाइमेट डिनायल’, ‘एक्सनिक्शन’ और फ्लाइट शेम शामिल शब्द इस फेहरिस्त में शामिल थे। आपको बता दें कि ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी हर साल एक नए शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर का खिताब देता है। यह वो शब्द होता है, जिसका उपयोग साल में सबसे अधिका बार हुआ हो और साथ ही उसके सामाजिक मायने भी रहे हों।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का बयान

इस बारे में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी ने कहा, ‘अक्सर शब्दों को शॉर्टलिस्ट करते हुए काफी वैराइटी देखी जाती थी। हालांकि, इस बार सबसे ज्यादा विवाद और शब्द क्लाइमेट से जुड़े शब्दों का हुआ है। आपको बता दें कि इससे पहले टोक्ज़िक, यूथक्वेक, पोस्ट ट्रूथ और वेप जैसे शब्दों को वर्ड ऑफ द ईयर चुना गया है।

Home / world / Miscellenous World / जलवायु परिवर्तन ने डाला शब्दों की दुनिया पर भी असर, ‘Climate Emergency’ बना वर्ड ऑफ द ईयर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो