scriptशर्मनाक: कोरोना से लड़ रहीं महिला डॉक्टरों से अश्लीलता की हदें पार, कइयों ने नौकरी छोड़ी | coronavirus cross obscenity limits with female doctors in pakistan | Patrika News

शर्मनाक: कोरोना से लड़ रहीं महिला डॉक्टरों से अश्लीलता की हदें पार, कइयों ने नौकरी छोड़ी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 04, 2020 02:41:44 pm

Submitted by:

Naveen

दुनिया के 180 से ज्यादा देश इस समय कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संकट से जूझ रहे है। इस वायरस ( COVID-19 ) से अब तब 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लाख से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके है। इस महामारी ( Coronavirus Outbreak ) से निपटने के लिए दुनियाभर के डॉक्टर दिन रात मरीजों के इलाज में जुटे है। जहां पूरी दुनिया डॉक्टरों इस हौसले को सलाम कर रही हैं। वहीं, कुछ बीमार मानसिकता के लोग इलाज के बहाने डॉक्टरों को यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।

coronavirus cross obscenity limits with female doctors in pakistan

दुनिया के 180 से ज्यादा देश इस समय कोरोना वायरस ( coronavirus ) के संकट से जूझ रहे है। इस वायरस ( COVID-19 ) से अब तब 55 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 10 लाख से भी ज्यादा लोग इससे संक्रमित हो चुके है। इस महामारी ( Coronavirus outbreak ) से निपटने के लिए दुनियाभर के डॉक्टर दिन रात मरीजों के इलाज में जुटे है। जहां पूरी दुनिया डॉक्टरों इस हौसले को सलाम कर रही हैं। वहीं, कुछ बीमार मानसिकता के लोग इलाज के बहाने डॉक्टरों को यौन उत्पीड़न कर रहे हैं।

पाकिस्तान में ऐप्स व ऑनलाइन के जरिए कोरोना ( Coronavirus in Pakistan ) मरीजों की मदद के लिए डॉक्टरों को लगाया गया है। इनमें महिला डॉक्टर भी शामिल है। लेकिन, कुछ लोग इस प्लेटफॉम पर महिला डॉक्टरों के साथ अश्लीलता की हदें पार कर रहे है। कई महिला डॉक्टर, नर्सों ने सोशल मीडिया पर ऐसे कई लोगों की गंदी हरकतों को उजागर किया है।

पाकिस्तान में कोरोना का कोहराम, शवों को दफनाने के लिए 80 एकड़ में बना कब्रिस्तान

 

doctor.jpg

महिला डॉक्टरों ने स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए ऐसी गिरती सोच पर सवाल उठाया। ये डॉक्टर लोगों की मदद कर रही हैं, लेकिन इनसे आपत्तिजनक बातें की जा रही हैं। मरीज बनकर लोग पहले मैसेज करते है और फिर निजी जानकारी मांगते है। यहां तक अश्लील तस्वीरें, पॉर्न साइट्स के लिंक तक भेज रहे हैं। इस मुश्किल समय में ऐसी हरकतों से महिला डॉक्टरों को मानसिक तनाव से गुजरना पड़ रहा है। इसके चलते कई महिला डॉक्टरों ने काम पर आना बंद कर दिया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो