scriptCoronavirus India Live Updates: आज रात रूस से आएंगे 2 विमान, 1 मई से स्पुतनिक वैक्सीन भी लगेगी | Coronavirus India Live Updates | Patrika News
live--icon/ Updated

Coronavirus India Live Updates: आज रात रूस से आएंगे 2 विमान, 1 मई से स्पुतनिक वैक्सीन भी लगेगी

Corona in India Live Updates : देश में कोरोना बेकाबू होता जा रहा है। रोजाना Corona positive मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। Covid-19 को रोकने के लिए सरकार अपने स्तर पर हर संभव कोशिश कर रही है। जानिए पल पल की ताजा अपडेट Patrika.com पर।

नई दिल्लीUpdated: April 29, 2021 12:25:26 am

प्रमुख अपडेट
954 days ago
कोविड-19: 30 मई तक बंद हुआ जामिया विश्वविद्यालय
Read more
955 days ago
हर्षवर्धन बोले, केवल 3 घंटे में कोविन पर 80 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन
Read more
955 days ago
छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का बयान— हमारे पास नहीं वैक्सीन
Read more
untitled_8.png

लाइव अपडेट
Auto Refresh
Apr 28, 2021 | 10:55 PM (IST)

कोविड-19: 30 मई तक बंद हुआ जामिया विश्वविद्यालय

जामिया मिलिया की कुलपति नजमा अख्तर ने एक आदेश जारी करते हुए 1 से 30 मई तक जामिया विश्वविद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक छात्रों एवं शिक्षकों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए यह निर्णय लिया गया है। मई के पूरे महीने जामिया विश्वविद्यालय परिसर शैक्षणिक गतिविधियों के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। इस दौरान विभिन्न विभागों एवं विश्वविद्यालय के छात्र और अध्यापक विश्वविद्यालय परिसर में नहीं आएंगे। हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि पहले की भांति ऑनलाइन कक्षाएं और ओपन बुक एग्जाम लिए जाएंगे। यह निर्णय छात्रों का अकादमिक वर्ष बचाने के लिए लिया गया है।

Apr 28, 2021 | 10:48 PM (IST)

हर्षवर्धन बोले, केवल 3 घंटे में कोविन पर 80 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि केवल तीन घंटे में कोविन पर 80 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Apr 28, 2021 | 10:23 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतीन से बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "हमने उभरती हुई COVID स्थिति पर चर्चा की, और मैंने राष्ट्रपति पुतिन को महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस की मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। स्पुतनिक-वी के वैक्सीन पर हमारा सहयोग महामारी से लड़ने में मानवता की सहायता करेगा।" इसके साथ ही रूस में भारत के राजदूत बाला वेंकटेश वर्मा ने बताया कि रूसी स्पूतनिक-वी कोरोना वैक्सीन की पहली खेप इसी महीने भारत पहुंचेगी। इसके साथ ही एक मई से वैक्सीन लगनी शुरू हो जाएगी। आज रूस की फ्लाइट्स 22 टन आवश्यक उपकरण 75 वेंटीलेटर्स, 150 मेडिकल मॉनिटर्स और दो लाख दवाई के पैकेट लेकर भारत पहुंचेंगी।

Apr 28, 2021 | 09:47 PM (IST)

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के सक्रिय केसों में कमी देखने को मिली है। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आज लगभग 1500 सक्रिय मामले कम हुए हैं। हमारी रिकवरी रेट बढ़कर 85% हो गई है। आज 14,580 लोग स्वस्थ होकर घर गए हैं। 7 मई तक जनता कर्फ्यू बढ़ाया गया है।

Apr 28, 2021 | 09:15 PM (IST)

महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले 24 घंटों की बात करें तो राज्य में कोरोना के 63,309 केस सामने आए हैं। जबकि 985 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की एक रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 44,73,394 हो गई है। वहीं, राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,966 नए मामले आए हैं। जबकि 78 लोगों की मौत हो गई है।

Apr 28, 2021 | 08:59 PM (IST)

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री का बयान— हमारे पास नहीं वैक्सीन

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने कहा है कि 1 मई से वैकसीनेशन शुरू करने के लिए हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं है। अगर हमारे पास 1 लाख डोज़ भी होती हैं तो भी हम 1 करोड़ 20 लाख लोगों में से किसको वैक्सीन लगाएंगे...ये गुमराह करना हुआ कि 1 मई से सबको वैक्सीन मिल जाएगी। आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने कोरोना वैक्सीनेशन को बढ़ावा देते हुए एक मई से 18 साल या उससे अधिक उम्र वालों के लिए टीकाकरण की घोषणा की है।

Apr 28, 2021 | 08:27 PM (IST)

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,966 नए मामले आए

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां बीते 24 घंटे में कोरोना के 4,966 नए मामले आए हैं। जबकि 78 लोगों की मौत हो गई है।

Apr 28, 2021 | 07:59 PM (IST)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेरी पत्नी श्रीमती सुनीता गहलोत कोविड पॉजिटिव आ गई हैं (असिम्प्टोमैटिक)। प्रोटोकॉल के अनुसार होम आइसोलेशन में उनका ट्रीटमेंट प्रारम्भ हो गया है। अब मैं एहतियातन आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकों एवं अधिकारियों के साथ सांय 8.30 बजे रोजाना होने वाली कोविड समीक्षा बैठक लूंगा।

Apr 28, 2021 | 07:31 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना महामारी के कहर के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। यहां बुधवार को कोरोना केसों मे गिरावट देखने को मिली है। यूपी में पिछले 24 घंटे के भीतर कोरोना वायरस के 29824 केस सामने आए हैं, जबकि 266 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दें कि इससे एक दिन पहले मंगलवार को राज्य में कोरोना के 32993 केस दर्ज किए गए थे। जबकि इस दौरान 265 मरीजों की जान चली गई थी।

Apr 28, 2021 | 07:01 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट को लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतीन से बात की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि "हमने उभरती हुई COVID स्थिति पर चर्चा की, और मैंने राष्ट्रपति पुतिन को महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई में रूस की मदद और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। स्पुतनिक-वी के वैक्सीन पर हमारा सहयोग महामारी से लड़ने में मानवता की सहायता करेगा।"

Apr 28, 2021 | 06:26 PM (IST)

महाराष्ट्र में 105 साल के बुजुर्ग और उसकी 95 साल की पत्नी ने कोरोना को दी मात

महाराष्ट्र के लातूर में एक 105 वर्षीय बुजुर्ग और उसकी पत्नी 95 साल की पत्नी ने कोरोना वायरस को हराया है। बुजुर्ग दंपति को 10 दिन पहले विलासराव देशमुख इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया था। हालत नाजुक होने के कारण दोनों को ही आक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया था। डॉक्टर ने बताया कि दोनों को ही एंटी वायरल दवाई दी जा रही थी।

Apr 28, 2021 | 06:01 PM (IST)

कोरोना वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों के लिए वैक्सीन की कीमत घटा दी हैं। सीरम के सीईओ अदार पूनावाला ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब राज्यों को वैक्सीन का एक डोज 400 रुपए की जगह 300 रुपए में दिया जाएगा। आपको बता दें कि सीरम ने कोविशील्ड बनाई है।

Apr 28, 2021 | 05:33 PM (IST)

दिल्ली में उत्तर रेलवे के पीआरओ ने कहा कि बढ़ते COVID मामलों के मद्देनजर आनंद विहार टर्मिनल पर 25 COVID केयर आइसोलेशन कोच लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि "हमें दिल्ली सरकार से 75 कोचों की मांग मिली थी। जिसके चलते शकूर बस्ती में 50 और आनंद विहार में 25 कोच लगाए गए थे।

Apr 28, 2021 | 04:51 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम कार्स फंड से 1 लाख पोर्टेबल ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स खरीदने की मंजूरी दी है। पीएमओ के हवाले से आई खबर में बताया गया कि प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इन ऑक्सीजन कॉन्संट्रेटर्स को जल्द से जल्द खरीद लिया जाना चाहिए और कोरोना के ज्यादा मामले के बोझ वाले राज्यों में प्रदान किया जाना चाहिए।

Apr 28, 2021 | 04:40 PM (IST)

भारत में जर्मन राजदूत वाल्टर जे लिंडनर ने कहा कि मेरा संदेश है - टीका लगवाओ। यह बहुत महत्वपूर्ण है। भारत में दो 'मेड इन इंडिया' टीके हैं।

Apr 28, 2021 | 04:07 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या और अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी को लेकर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन का इस्तेमाल 30-35% बढ़ चुका है। प्रधानमंत्री के कहने पर ऑक्सीजन की आपूर्ति को बढ़ाया भी गया है। हमारे पास जो 751 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आ रही है, उसे हम सभी अस्पतालों में भेज रहे हैं।

Apr 28, 2021 | 03:39 PM (IST)

राजस्थान और महाराष्ट्र में नहीं होगा वैक्सीनेशन का नया चरण

एक मई से वैक्सीनेशन का तीसरा चरण शुरू होना जा रहा है। राजस्थान में 15 मई से ही 18 से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू नहीं होगी। राजस्थान के अलावा महाराष्ट्र में एक मई से वैक्सीनेशन का नया चरण शुरू नहीं होगा। वैक्सीन की सप्लाई में हो रही देरी के कारण राज्य सरकारों को यह फैसला लेना पड़ा।

Apr 28, 2021 | 02:59 PM (IST)

MP में अब ऑनलाइन क्लासेस भी 31 मई तक बंद

महामारी कोरोना के कारण मध्य प्रदेश में ऑफलाइन कक्षाओं के बाद अब ऑनलाइन क्लासेस को भी बंद कर दिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने नोटिस जारी करते हुए कहा कि सरकार ने एक मई से अलगे एक महीने के लिए कक्षा 10 वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑनलाइन कक्षाओं को रद्द कर दिया है।

Apr 28, 2021 | 02:56 PM (IST)

3 महीनों में 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा DRDO

ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए डीआरडीओ ने दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया है। DRDO पीएम केयर फंड के तहत 500 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट 3 महीनों में लगवाएगा। इससे पहले भी डीआरओ ने अपना कोविड 19 अस्पताल खोल दिया है। इस अस्पताल में 250 ऑक्सीजन बेड है।

Apr 28, 2021 | 02:03 PM (IST)

केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया स्थगित

महामारी कोरोना के चलते देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया को स्थगित कर दिया गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने सत्र 2021-22 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया को कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण स्थगित किया है। देशभर के केंद्रीय विद्यालयों में शुरू की गई यह दाखिला प्रक्रिया इसी माह अप्रैल में पूरी की जानी थी।

Apr 28, 2021 | 02:33 PM (IST)

3 महीनों में 500 ऑक्सीजन प्लांट लगाएगा DRDO

ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए डीआरडीओ ने दिल्ली में ऑक्सीजन प्लांट लगाने का ऐलान किया है। DRDO पीएम केयर फंड के तहत 500 मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट 3 महीनों में लगवाएगा। इससे पहले भी डीआरओ ने अपना कोविड 19 अस्पताल खोल दिया है। इस अस्पताल में 250 ऑक्सीजन बेड है।

Apr 28, 2021 | 01:32 PM (IST)

महाराष्ट्र में 15 दिन और बढ़ सकता है लॉकडाउन

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले थम नहीं रहे है। राज्य में 15 और दिन के लिए लॉकडाउन लग सकता है। राज्य में 1 मई से 15 मई तक के लिए लॉकडाउन सरीखी पाबंदियां लागू की जा सकती है। सीएम उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में लॉकडाउन पर फैसला लिया जा सकता है।

Apr 28, 2021 | 12:41 PM (IST)

कांग्रेस के पूर्व सांसद एकनाथ गायकवाड का कोरोना से निधन

कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्व मुंबई अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड का कोरोना की वजह से निधन हो गया है। उनका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। एकनाथ गायकवाड महाराष्ट्र की शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड के पिता थे। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उनके परिवार को सांत्वना देने अस्पताल पहुंच रहे हैं।

Apr 28, 2021 | 12:24 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना से हाहाकार, अस्पताल की लापरवाही

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कोविड के प्रकोप के कारण अस्पतालों की व्यवस्था बिगड़ती जा रही है। रोहनिया क्षेत्र में निजी अस्पताल ने लापरवाही के बाद गुस्साए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान तोड़फोड़ भी की गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने कोविड मरीज को अस्पताल में भर्ती कर लिया, लेकिन देखभाल नहीं हो रही है। उन्होंने अस्पताल में ऑक्सीजन और बेड की कमी का भी आरोप लगाया है।

Apr 28, 2021 | 11:39 AM (IST)

श्रीनगर में एक इंडोर स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर तैयार

केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर में कोरोना संक्रमितों की लगातार बढ़ती संख्या और कम पड़ते अस्पतालों से उपजे हालात से निपटने के लिए इंडोर स्टेडियम को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जा रहा है। श्रीनगर के एक इंडोर स्टेडियम में कोविड केयर सेंटर तैयार किया जा रहा है। सेंटर के इंचार्ज ने बताया कि जिला प्रशासन की तरफ से यहां पर सेंटर बनाने का आदेश है। इंडोर स्टोडियम में 110 बेड लगाए जाएंगे।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.