scriptब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार पार, 24 घंटे में 737 लोगों की मौत | Coronavirus: Over Ten Thousand people died In Britain | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार पार, 24 घंटे में 737 लोगों की मौत

यूरोप में अब तक 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्व में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या एक लाख पार।

नई दिल्लीApr 13, 2020 / 09:51 am

Mohit Saxena

britain coronavirus case
लंदन। ब्रिटेेन में कोरोना वायरस के संक्रमण ने काफी तबाही मचाई है। यहां पर मृतकों की संख्या 10 हजार से अधिक हो गई है। ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा ने अभी स्कॉटलैंड, वेल्स या उत्तरी आयरलैंड से मौत की संख्या को नहीं गिना है। पूरे ब्रिटेन के आंकड़े बाद में जारी किए जाएंगे।
अमरीकी फंड पर चल रही चीनी लैब से आया कोरोना वायरस, रिपोर्ट में दावा

यहां रविवार को बीते 24 घंटे में 737 लोगों की मौत हो गई, जिसके साथ देश में मरने वालों की कुल संख्या अब तक 10,612 पर पहुंच चुकी है। वहीं, कोरोना का इलाज करा रहे ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वह अपने घर वापस लौट आए हैं। यूरोप में अब तक 75 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।
विश्व में कोरोना वायरस से मरनेवालों की संख्या रविवार को एक लाख नौ हजार के आंकड़े को पार कर चुकी है। कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में चार अरब से अधिक लोग लॉकडाउन में जी रहे हैं।
चीन में दिसंबर में महामारी के उभरने के बाद से यह संक्रमण अब तक दुनिया के 193 देशों में फैल चुका है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 1,780,750 से अधिक हो चुकी है। इनमें से कम से कम 3,59,200 रोगी अब तक ठीक भी हो चुके हैं। अमरीका में इस महामारी ने सबसे अधिक लोगों की जान ली है। इस देश में मृतकों की संख्या 22,115 तथा संक्रमण के मामलों की संख्या 560,433 तक चुकी है।
अमरीका के बाद इटली दूसरे नंबर पर महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां पर 19,468 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,52,271 मामले अब तक दर्ज हुए हैं। स्पेन में कोरोना से 16,972 लोगों की मौत हुई है और संक्रमण के 1,66,019 मामलों को दर्ज किया गया है। वहीं, फ्रांस में इस महामारी ने 13 हजार लोगों की जान ली है। कुल 1,29,654 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं।

Home / world / Miscellenous World / ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा 10 हजार पार, 24 घंटे में 737 लोगों की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो