scriptCoronavirus: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, कइयों पर ठोका जुर्माना | Coronavirus: Strict surveillance on Delhi-Noida border | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Coronavirus: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, कइयों पर ठोका जुर्माना

Highlights

लोगों को दो हजार रुपये के जुर्माने के लिए नए दिशानिर्देश मिले हैं।
बीते 24 घंटे में यहां कोरोना पॉजिटिव 118 मरीजों की मौत हुई।

नई दिल्लीNov 21, 2020 / 05:14 pm

Mohit Saxena

Delhi-Nodia Highway

दिल्ली-नोएडा हाइवे।

नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ी जांच जारी है। यहां पर शनिवार को अधिकारियों ने यात्रा के दौरान मास्क नहीं पहनने पर लोगों पर दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया।
https://twitter.com/ANI/status/1330096617710555137?ref_src=twsrc%5Etfw
उनका कहना था कि लोग मास्क पहनने में लापरवाही दिखा रहे हैं। उन्हें लोगों को दो हजार रुपये के जुर्माने के लिए नए दिशानिर्देश मिले हैं। अफसरों का कहना है कि लोग केवल चेक पोस्टों पर मास्क पहनते हैं। केवल जांच से बचने के लिए लोग खास जगहों पर मास्क पहन रहे हैं। इस का कारण कोरोना वायरस के मरीज बढ़ते जा रहे हैं।
छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं

दिल्ली हालत बदतर है। यहां औसतन हर रोज छह हजार से ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। चिंता की बात है कि यहां मौत की संख्या काफी अधिक है। बीते 24 घंटे में यहां कोरोना पॉजिटिव 118 मरीजों की मौत हुई। बीते हफ्ते से औसतन हर रोज़ सौ से ज्यादा लोगों की जान जा रही है। दिल्ली के निगम बोधघाट पर शवों को जलाने के लिए 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। दिल्ली में मास्क न पहनने वालों पर अब 2 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले दिनो में और भी पाबंदियां लगाई जा सकती है।

Home / world / Miscellenous World / Coronavirus: दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर कड़ी निगरानी, कइयों पर ठोका जुर्माना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो