scriptCovid-19 : फ्रांस में कोरोना मरीजों की संख्या 30 लाख के पार | Covid-19: Corona patients in France cross 3 million | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Covid-19 : फ्रांस में कोरोना मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

 

24 घंटे में 23,292 मामले सामने आए।
फ्रांस में मरीजों की कुल संख्या 30,11,257।

नई दिल्लीJan 23, 2021 / 12:57 pm

Dhirendra

france corona

24 घंटे में 23,292 मामले सामने आए।

नई दिल्ली। भारत सहित दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी है। इस बीच जानकारी मिली है कि फ्रांस में पिछले 24 घंटों में 23,292 कोरोना केस सामने आने के बाद कोविड-19 वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बए़कर 30,11,257 हो गया है।
अभी तक 9.63 लाख लोगों का लगा टीका

फ्रांस के स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक शुक्रवार तक टीकाकरण अभियान की शुरुआत के बाद से 9,63,139 लोगों को वैक्सीन लगाया जा चुका है। इनमें से 1,39,572 लोगों को बीते 24 घंटे में वैक्सीन लगाया गया।
वहीं यूनाइटेड किंगडम और दक्षिण अफ्रीका में कोरोना वायरस वेरिएंट के प्रसार का विशेष रूप से परीक्षण किया जा रहा है। अगले सप्ताह एक नई जांच शुरू की जाएगी। 7 और 8 जनवरी को कोविड-19 के पॉजिटिव टेस्ट के आधार पर की गई पहली जांच में पाया गया कि कुल टेस्ट में ब्रिटेन में पाए जाने वाले वेरिएंट के 1.4 फीसदी है।
स्वास्थ्य मंत्री ओलिवियर वेरन ने कहा कि सरकार वायरस के प्रसार को रोकने के लिए हर संभव प्रयास में जुटी है। लेकिन देश में तेजी से कोरोना का नया वेरिएंट फैल रहा है।

Home / world / Miscellenous World / Covid-19 : फ्रांस में कोरोना मरीजों की संख्या 30 लाख के पार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो