scriptपत्नी से झगड़े के बाद पति ने दो वर्षीय बच्चे को मारी गोली | Dad shot 2-year-old son in the face with shotgun during fight with boy | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दो वर्षीय बच्चे को मारी गोली

पति-पत्नी के बीच कई दिनों से विवाद हो रहा था।
बीते मंगलवार को भी शख्स ने अपने बच्चे के सिर पर बंदूक रखा था।
बच्चे की हत्या के आरोप में शख्स को भेजा गया जेल।

नई दिल्लीApr 23, 2019 / 06:40 pm

Anil Kumar

बच्चे को मारी गोली

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दो वर्षीय बच्चे को मारी गोली

जैक्सन। मिशिगन के जैक्सन से एक ऐसी खबर सामने आई है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दरअसल पति-पत्नी के झगड़े में 2 साल के एक मासूम बच्चे की जान चली गई। दरअसल, दक्षिणी मिशिगन में एक शख्स ने पत्नी से झगड़े के बाद अपने दो वर्षीय बच्चे को जानबूझकर गोली मार दी। जैक्सन सिटीजन पैट्रियट की रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्लैकमैन टाउनशिप के 32 वर्षीय माइकल ग्लेंस बीते गुरुवार को एक वीडियो में दिखाई दे रहे हैं कि वे हत्या के इरादे से अपने बच्चे पर हमला करते हैं। हालांकि जैक्सन काउंटी के अभियोजकों का कहना है कि ग्लेंस ने मंगलवार को इससे पहले बहस दे दौरान अपने बेटे के सिर पर बंदूक रख दिया था लेकिन ट्रिगर को नहीं दबाया था। दूसरी तरफ सहायक अभियोजक काटी रेज़मर्सकी का कहना है कि जब दोनों के बीच झगड़े हुए और ग्लेंस गुस्सा हो गए तो महिला ने बच्चे को लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन ग्लेंस ने उनका पीछा करते हुए गोली चला दी। इससे बच्चे के चेहरे का आधा हिस्सा लहूलूहान हो गया। फौरन ही बच्चे को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। वह अपना हाथ और चेहरे का कुछ हिस्सा खो चुका था। रेज़मर्सकी के हवाले से Mlive ने बताया है कि इस घटना का कारण जो भी रहा हो लेकिन ग्लेंस ने अपना सारा गुस्सा अपने दो साल के बच्चे पर उतारने का फैसला किया।

आधी रात नींद खुली तो कमरे से गायब था भाई, बाहर जाकर देखा तो मच गई चीख पुकार

शख्स को भेजा गया जेल

बता दें कि अपने बच्चे की हत्या के इरादे से गोली चलाने के आरोप में जेल भेज दिया गया है। साथ ही 10 मीलियन डॉलर का जुर्माना भी लगाया गया है। बच्चे की पहचान रायकर नाम से हुई है। उनके चेहरे, हाथ और पैर पर बीते 24 घंटे में पांच बड़ी सर्जरी हुई है। डॉक्टरों ने कहा है कि बाद में रायकर की सर्जरी के बाद अब उनके चेहरे पर 100 से अधिक टांके लगे हैं।

 

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / पत्नी से झगड़े के बाद पति ने दो वर्षीय बच्चे को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो