scriptजर्मनी में क्रू केबिन कर्मियों की हड़ताल, 180 उड़ानों के रद्द होने की संभावना | Due to strike Several flights cancelled | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जर्मनी में क्रू केबिन कर्मियों की हड़ताल, 180 उड़ानों के रद्द होने की संभावना

जर्मनविंग एयरलाइन की परिचायकों की हड़ताल के कारण कई उड़ाने रद्द रहीं।
म्यूनिख के हवाई अड्डों पर पूरी तरह से काम को रोक दिया

Dec 31, 2019 / 01:13 pm

Mohit Saxena

german airlines
बर्लिन। जर्मनी की सबसे बड़ी एयरलाइन लुफ्थांसा की सहायक कम लागत वाली जर्मनविंग एयरलाइन की परिचायकों की हड़ताल के कारण कई उड़ाने रद्द रहीं। तीन दिवसीय हड़ताल के कारण करीब 180 उड़ानों को रद्द करना पड़ सकता है।
कड़े प्रतिबंधों के कारण जर्मनविंग एयरलाइन की परिचायकों की तीन दिवसीय हड़ताल से काफी नुकसान हो सकता है। कर्मचारी यूनियन ने सोमवार से बुधवार तक कर्मचारियों को काम पर नहीं आने के लिये कहा है।
कर्मचारी यूनियन ने सोमवार को कहा कि जर्मनविंग्स एयरलाइन का प्रबंधन उड़ान संचालन के भविष्य के लिये कर्मचारियों को लेकर उसका दृष्टिकोण स्पष्ट नहीं है।एयरलाइन का कहना है कि यह हड़ताल कई दिनों तक चल सकती है।
अक्टूबर में भी यूनियन के सदस्यों ने वेतन वृद्धि, बेहतर पेंशन योजनाओं और अन्य मांगों को लेकर फ्रैंकफर्ट और म्यूनिख के हवाई अड्डों पर पूरी तरह से काम को रोक दिया। जर्मनविंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी फ्रांसेस्को साइंऔरटेनो के अनुसार मौजूदा मुश्किलों में हड़ताल की आलोचना की है।

Home / world / Miscellenous World / जर्मनी में क्रू केबिन कर्मियों की हड़ताल, 180 उड़ानों के रद्द होने की संभावना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो