scriptचिली: भूकंप के जोरदार झटके से हिला चिली, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 थी | earthquake in Chile on 6.8 reactor scale | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

चिली: भूकंप के जोरदार झटके से हिला चिली, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 थी

यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:57 बजे के करीब आया
इसका केंद्र राजधानी सैंटियागो से लगभग 225 मील दक्षिण में था

Sep 30, 2019 / 11:42 am

Mohit Saxena

chile
सेंटिआगो। चिली के पैसिफिक ऑफ कोस्ट पर रविवार को भूकंप के जोरदार झटके लगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भूकंप की तीव्रता 6.8 थी। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने भूकंप के कारण ज्यादा नुकसान नहीं होने की आशंका जताई है।
यह भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह 10:57 बजे के करीब आया। इसका केंद्र राजधानी सैंटियागो से लगभग 225 मील दक्षिण में था। इसकी गहराई सतह से लगभग 10.3 मील नीचे थी। रिपोर्ट के अनुसार भूकंप प्रभावित इलाके में जानमाल की क्षति की संभावना कम है। दरअसल चिली ‘रिंग ऑफ फायर’ क्षेत्र में आता है। यहां प्रशांत महासागर और दक्षिणी अमरीकी प्लेट आपस में टकराती हैं। इससे इस इलाके में भूकंप आते रहते हैं।
गौरतलब है कि तीन माह पहले चिली के कोक्विंबो में 6.5 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे जान माल के नुकसान होने की खबर नहीं थी। इससे पहले साल 2010 में भी इस तटीय इलाके में 8.8 तीव्रता का भूकंप आया था। सुनामी से लगभग 300 लोगों की मौत हो गई थी। चिली के इतिहास में इस भूकंप को 1960 के बाद सबसे तेज भूकंप था। इससे राजधानी को काफी नुकसान हुआ था

Home / world / Miscellenous World / चिली: भूकंप के जोरदार झटके से हिला चिली, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.8 थी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो