विदेश

Elon Musk का तालिबान पर किया ट्वीट हुआ वायरल, जानिए ट्विटर पर प्रतिक्रिया

Elon Musk’s tweet on Taliban: दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति Elon Musk ने हाल ही में आतंकी संगठन तालिबान पर एक ट्वीट किया है। यह ट्वीट वायरल हो गया है और ट्विटर यूज़र्स इसपर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

Aug 23, 2021 / 11:43 am

Tanay Mishra

Elon Musk’s tweet about Taliban goes viral

नई दिल्ली। Elon Musk दुनिया के तीसरे सबसे अमीर व्यक्ति है। टेस्ला (Tesla) और स्पेसएक्स (SpaceX) के फाउंडर और मालिक Elon Musk अपने बिज़नेस और संपति के साथ अक्सर ही अपने ट्वीट्स को लेकर भी चर्चा में रहते है। हाल ही में उन्होंने आतंकवादी संगठन तालिबान के बारे में ट्वीट किया है। उनका यह ट्वीट वायरल हो गया है।
https://twitter.com/elonmusk/status/1428809514946416642?ref_src=twsrc%5Etfw
Elon Musk ने तालिबान के कुछ आतंकवादियों की एक फोटो ट्वीट करते हुए उस फोटो में किसी के भी मास्क ना पहनने पर निशाना साधा है।
कोरोना महामारी की वजह से पूरी दुनिया परेशान है। कोरोना से बचने के लिए वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स शुरू से ही मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं। ऐसे में तालिबान के आतंकवादियों के मास्क ना पहनने पर Elon ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है।
Elon Musk ने इसके बाद अपनी ट्वीट की हुई फोटो पर रिप्लाई करते हुए एक और ट्वीट किया। इसमें उन्होंने सवाल किया कि क्या तालिबान को कोरोना के नए डेल्टा वेरिएंट की जानकारी नहीं है।
https://twitter.com/elonmusk/status/1428936432907821058?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि कोरोना के डेल्टा वेरिएंट से दुनिया के कई देशों में कोरोना फिर से बढ़ गया है।

यह भी पढ़े – Elon Musk रहते है किराए के छोटे से घर में, लेकिन आम घरों से बिल्कुल अलग है उनका यह घर
Elon Musk के ट्वीट पर प्रतिक्रिया

Elon Musk का तालिबान पर किया यह ट्वीट वायरल हो गया है। दोनों ट्वीट पर अब तक कुल मिलाकर लगभग 6 लाख लाइक्स, 54 हज़ार रिट्वीट और 30 हज़ार रिप्लाई आ चुके हैं। इस ट्वीट पर लोगों की मिश्रित प्रतिक्रिया मिल रही है। जहां कई लोग Elon के इस ट्वीट का सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कई ऐसे भी लोग हैं जो उनको ट्रोल करते हुए उनका मज़ाक उड़ा रहे हैं।
ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब Elon Musk अपने ट्वीट की वजह से चर्चा में है। पहले भी Elon ऐसे कई ट्वीट कर चुके हैं जो वायरल हुए हैं और उन्होंने ट्विटर पर चर्चा के नए विषय शुरू किए है।
यह भी पढ़े – भारत में टेस्ला कारों की लॉन्चिंग के लिए बेताब Elon Musk, एक ट्वीट का दिया ये जवाब

Home / world / Elon Musk का तालिबान पर किया ट्वीट हुआ वायरल, जानिए ट्विटर पर प्रतिक्रिया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.