scriptजहाजों में लगी घातक आग, सूचना के बाद रूस से संपर्क में भारत | fire in ships, India in contact with Russia after information | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जहाजों में लगी घातक आग, सूचना के बाद रूस से संपर्क में भारत

विदेश मंत्रालय के अनुसार- घटना में प्रभावित होने वाले भारतीयों बारे में और जानकारी जुटाने और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए रूस में भारतीय दूतावास रूसी एजेंसियों से संपर्क में बना हुआ है।

नई दिल्लीJan 22, 2019 / 07:59 pm

Navyavesh Navrahi

ravish kumar

जहाजों में लगी घातक आग, सूचना के बाद रूस से संपर्क में भारत

केर्च जलडमरूमध्य के पास काला सागर में दो मालवाहक जहाजों में आग लग गई थी। इसमें कुछ भारतीय नागरिकों के प्रभवित होने की खबरों के बाद भारत रूस के साथ संपर्क में बना हुआ है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार के अनुसार- बचाव अभियानों की निगरानी कर रही रूसी समुद्री एजेंसी ने बताया है कि सोमवार को हुई इस घटना में कम से कम 10 लोग मारे गए थे। जबकि 12 लोगों को बचा लिया गया तथा नौ अब भी लापता हैं।
रूसी संवाद समिति तास की खबर के अनुसार- तंजानिया के झंडे लगे हुए दो मालवाहक जहाजों में चालक दल के कुल 32 लोग मौजूद थे। वे भारत और तुर्की से थे। कुमार के अनुसार- घटना में प्रभावित होने वाले भारतीयों बारे में और जानकारी जुटाने और जरूरी सहायता पहुंचाने के लिए रूस में भारतीय दूतावास रूसी एजेंसियों से संपर्क में बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि- ‘हमें सूचना मिली है कि 21 जनवरी को केर्च जलडमरूमध्य से गुजरते हुए एक जहाज में विस्फोट हो गया था। इसके बाद एक और जहाज में आग लग गई थी।‘ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार- आग तब लगी जब एक जहाज से ईंधन निकालकर दूसरे जहाज में डाला जा रहा था।

Home / world / Miscellenous World / जहाजों में लगी घातक आग, सूचना के बाद रूस से संपर्क में भारत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो