scriptUN के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की आयु में निधन | Former UN chief Javier Perez de Cuellar dead at 100 | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

UN के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की आयु में निधन

HIGHLIGHTS:

पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर ( Javier Perez de Cuellar ) 100 वर्ष के थे
कुएलर ने बतौर यूएन महासचिव अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण समझौतों में भूमिका निभाई
मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने जताया दुख

नई दिल्लीMar 05, 2020 / 10:38 pm

Anil Kumar

Former UN chief Javier Perez de Cuellar

Former UN chief Javier Perez de Cuellar dead at 100

लीमा। दुनिया को एक नई दिशा देने और दशा तय करने में महत्पूर्ण भूमिका निभाने वाली संस्था संयुक्त राष्ट्र के लिए बुधवार का दिन बहुत ही दुखद रहा। दरअसल, संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव व पेरू के पूर्व प्रधानमंत्री जेवियर पेरेज डी कुएलर ( Former UN chief Javier Perez de Cuellar ) का 100 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

कुएलर के परिवार वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। बीबीसी की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पेरेज डी कुएलर के बेटे ने स्थानीय रेडियो स्टेशन आरपीपी से कहा कि पेरू में अपने घर पर उनका निधन हुआ।

कई महत्वपूर्ण समझौतों में कुएलर ने निभाई भूमिका

बता दें कि कुएलर ने बतौर यूएन महासचिव अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण समझौतों में भूमिका निभाई थी। संयुक्त राष्ट्र महासचिव के रूप में अपने दो कार्यकालों के दौरान उन्होंने लैटिन अमरीका, अफ्रीका, एशिया और मध्य पूर्व में शांति समझौते किए।

उनकी एक प्रमुख उपलब्धि आठ वर्षों के संघर्ष के बाद 1988 में ईरान और इराक के बीच युद्ध विराम के लिए बातचीत रही। ईरान-इराक युद्ध के अलावा 1991 में अपने दूसरे कार्यकाल के अंत में डी कुएलर ने पश्चिमी सहारा में युद्ध की स्थिति को खत्म करने व अल सल्वाडोर, कंबोडिया व निकारागुआ में गृह युद्ध को खत्म करने में मदद की। बुधवार रात को एक बयान में मौजूदा संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा कि वह इस खबर से बहुत दुखी हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / UN के पूर्व महासचिव जेवियर पेरेज डी कुएलर का 100 वर्ष की आयु में निधन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो