scriptफ्रांसीसी पत्रिका ने अश्वेत महिला सांसद का किया अपमान, दास के रूप में दर्शाया | French magazine insults black female MP, portrayed as slave | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

फ्रांसीसी पत्रिका ने अश्वेत महिला सांसद का किया अपमान, दास के रूप में दर्शाया

Highlights

फ्रांस (France) की सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस कृत्य की जमकर आलोचना की।
मैग्जीन के डिप्टी एडिटर टेगडुअल डेनिस ने टेलीविजन पर आकर माफी मांगी।

नई दिल्लीAug 30, 2020 / 06:07 pm

Mohit Saxena

Danielle Obono

डेनियल ओबोनो।

पेरिस। फ्रांस की पत्रिका ‘वेलर्स एक्चुअल्स’ने देश की एक अश्वेत महिला सांसद डेनियल ओबोनो (Black Female Lawmaker Danielle Obono) को दास (Slave) के रूप में दर्शाया है। इस पर बवाल मच गया है। आखिरकार फ्रांससी पत्रिका ने बाद में उनसे माफी (Apology) मांग ली। इस विवादास्पद मामले को लेकर फ्रांस की सरकार और विभिन्न राजनीतिक दलों कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कृत्य की कड़ी आलोचना की है। वामपंथी पार्टी ‘डेफियंट फ्रांस’ की सांसद डेनियल ओबोनो ने इस पर तंज कसते हुए ट्वीट किया कि आप अश्वेत फ्रांसीसी सांसद को दास की तरह दर्शाते हुए अब भी लिख सकते हैं।
चित्र आहत करने के लिए नहीं था

दक्षिणपंथी पाठकों में लोकप्रिय पत्रिका ने अपने इस प्रकाशन के लिए माफी मांग ली है। पत्रिका के डिप्टी एडिटर टेगडुअल डेनिस ने टेलीविजन पर आकर शनिवार को कहा कि यह चित्र ओबोनो को आहत करने के लिए बिल्कुल नहीं बनाया गया है। यह लोगों का ध्यान आकर्षित करने की योजना से भी नहीं बनाया गया। डेनिस ने कहा कि उन्हें इस बात का हमेशा दुख रहेगा कि हम पर हमेशा नस्लवाद का आरोप लगता है। दरअसल राजनीतिक रूप से हम पूरी तरह से गलत हैं।
घृणित प्रकाशन की निंदा

रिपब्लिकन पार्टी के नेता एवं प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने ट्वीट कर प्रकाशन की कड़ी आलोचना। उन्होंने कहा कि इस घृणित प्रकाशन की वे निंदा करते हैं। नस्लवाद के खिलाफ लड़ाई हमेशा हमारे मतभेदों को उजागर करेगी। फ्रांस सरकार में एकमात्र अश्वेत सदस्य रहे एलिजाबेथ मोरिनो ने ट्वीट कर कहा कि वे डेनियल ओबोनो के विचारों से अब तक बिल्कुल भी सहमति नहीं रखतीं हैं। मगर इस मामले में वे उन्हें अपना पूरा समर्थन देंगी।

Home / world / Miscellenous World / फ्रांसीसी पत्रिका ने अश्वेत महिला सांसद का किया अपमान, दास के रूप में दर्शाया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो