scriptजन्मदिन पर गूगल ने एनी बेसेंट को किया याद | Google celebrates Annie Besant's birthday through doodle | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जन्मदिन पर गूगल ने एनी बेसेंट को किया याद

एक मुख्य
ब्रिटिश समाजवादी होने के साथ ही एक थियोफिजिस्ट और वक्ता बेसेंट ने आयरिश और
भारतीय स्वतंत्र शासन की वकालत की थी

Oct 01, 2015 / 06:57 pm

जमील खान

Annie Besant doodle

Annie Besant doodle

नई दिल्ली। सर्च इंजन गूगल ने गुरूवार को डूडल के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानी, ब्रिटिश लेखिका और महिला अधिकार कार्यकर्ता एनी बेसेंट को याद किया। गूगल इंडिया ने बेसेंट की 168वीं वर्षगांठ पर एक आकर्षक डूडल पेश किया। डूडल में बेसेंट को कुर्सी पर बैठे और अपनी प्रसिद्ध अखबार न्यू इंडिया की प्रति हाथ में लिए दिखाया गया है।

एक मुख्य ब्रिटिश समाजवादी होने के साथ ही एक थियोफिजिस्ट और वक्ता बेसेंट ने आयरिश और भारतीय स्वतंत्र शासन की वकालत की थी। भारत के स्वाधीनता संग्राम के साथ गहराई से जुड़ी बेसेंट 1917 में इंडियन नेशनल कांग्रेस की अध्यक्ष बनीं।

Home / world / Miscellenous World / जन्मदिन पर गूगल ने एनी बेसेंट को किया याद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो