scriptनए साल पर पैदा होने वाले बच्चे सबसे अधिक भारत में, एक दिन में 70 हजार बच्चों ने जन्म लिया | Highest number of Children born on new year are indian | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

नए साल पर पैदा होने वाले बच्चे सबसे अधिक भारत में, एक दिन में 70 हजार बच्चों ने जन्म लिया

दुनियाभर में इस दिन करीब 395,000 बच्चों ने जन्म लिया

नई दिल्लीJan 02, 2019 / 02:22 pm

Mohit Saxena

baby

दुनिया के मुकाबले नए साल पर पैदा होने वाले बच्चे सबसे अधिक भारत में, एक दिन में 70 हजार बच्चों ने जन्म लिया

संयुक्त राष्ट्र। भारत की जनसंख्या में लगातार तेजी इजाफा हो रहा हैं। इस साल की पहली तारीख को भारत में जन्में बच्चों की संख्या अन्य देशों के मुकाबले सर्वाधिक है। दुनियाभर में इस दिन करीब 395,000 बच्चों ने जन्म लिया। वहीं भारत में इस दिन जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या 70,000 है। यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) से मिली। दुनिया भर में पैदा हुए बच्चों में एक अनुमान के अनुसार आधे से ज्यादा बच्चे भारत, चीन, पाकिस्तान, संयुक्त राज्य अमरीका और बांग्लादेश सहित आठ देशों में जन्में हैं।
दूसरे नंबर पर चीन

भारत में कुल 69,944 बच्चों के जन्म का अनुमान लगाया गया है। वहीं इसके बाद चीन में 44, 940 बच्चे, नाइजीरिया में 25,685 बच्चे, पाकिस्तान में 15,112 बच्चे, इंडोनेशिया में 13, 256 बच्चे, अमेरिका में 11,086 बच्चे, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो 10,053 बच्चे और बांग्लादेश में 8,428 बच्चों के जन्म का अनुमान है।
अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की

नव वर्ष पर सबसे पहले फिजी में बच्चों का जन्म हुआ जबकि सबसे अंत में अमरीका में बच्चों का जन्म हुआ। यूनिसेफ ने सभी राष्ट्रों से प्रत्येक नवजात बच्चों के स्वस्थ और जीवित रहने के अधिकार को सुनिश्चित करने को कहा है। एजेंसी की उप कार्यकारी निदेशक शार्लेट पेट्री गोर्निटज्का ने दुनिया के देशों से प्रत्येक बच्चे के जीवित रहने के अधिकार सहित उनके अन्य अधिकारों को सुनिश्चित करने की अपील की है।
Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / world / Miscellenous World / नए साल पर पैदा होने वाले बच्चे सबसे अधिक भारत में, एक दिन में 70 हजार बच्चों ने जन्म लिया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो