scriptलीबिया: भीषण संघर्ष के बीच पश्चिमी तट से बचाए गए सैकड़ों प्रवासी, अब तक हजारों की हो चुकी है मौत | Hundreds of migrants rescued at western coast Libya | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया: भीषण संघर्ष के बीच पश्चिमी तट से बचाए गए सैकड़ों प्रवासी, अब तक हजारों की हो चुकी है मौत

इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने लीबिया को लेकर दी बड़ी जानकारी
पश्चिमी लीबिया के तट से बचाए गए 100 प्रवासी

Aug 14, 2019 / 04:07 pm

Shweta Singh

Libya

त्रिपोली। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन ने लीबिया को लेकर नई रिपोर्ट जारी की है। IOM ने कहा है कि करीब 100 प्रवासियों को पश्चिमी लीबिया के तट से बचाया गया है। समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, आईओएम लीबिया ने मंगलवार को एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है।

लीबिया के तट पर करीब 100 प्रवासी लौटे

पोस्ट में कहा गया, ‘झड़प की बढ़ती घटनाओं के बीच लीबिया के तट पर करीब 100 प्रवासी वापस लौटे हैं।’ IOM ने आगे बताया, ‘इस दौरान हमारी टीमें तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए वहां मौजूद हैं, हम बार-बार यही कह रहे हैं कि लीबिया का बंदरगाह उतरने के लिए सुरक्षित नहीं है।’ आपको बता दें कि जुलाई के अंत में IOM ने कहा था कि राजधानी त्रिपोली से लगभग 120 किलोमीटर दूर खोमस शहर के तट पर नाव के डूब जाने से करीब 100 से अधिक प्रवासी लापता हो गए।

अब तक जा चुकी है हजारों की जान

अप्रैल की शुरुआत से ही संयुक्त राष्ट्र समर्थित लीबिया सरकार खलीफा हफ्तार की अगुवाई वाली विद्रोही सेना लीबियन नेशनल आर्मी के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष में लगी हुई है। इनकी कोशिश है कि राजधानी को अपने कब्जे में लेकर सरकार को उखाड़ सकें। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार, संघर्ष में अब तक 1,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। इसके साथ ही 5,700 से अधिक अन्य घायल हुए। वहीं 120,000 से अधिक विस्थापित हुए हैं।

विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Home / world / Miscellenous World / लीबिया: भीषण संघर्ष के बीच पश्चिमी तट से बचाए गए सैकड़ों प्रवासी, अब तक हजारों की हो चुकी है मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो