scriptजलवायु परिवर्तन पर गुटेरेस ने कहा, अगर समय पर न चेते तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे | Immediate action taken should be taken on climate change: Gutres | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

जलवायु परिवर्तन पर गुटेरेस ने कहा, अगर समय पर न चेते तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया

नई दिल्लीSep 29, 2018 / 03:39 pm

Mohit Saxena

united nations

जलवायु परिवर्तन पर गुटेरेस ने तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को कहा कि जलवायु परविर्तन का मसला सर्वोच्च प्राथमिकता है और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस पर तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने प्रशांत द्वीपसमूह फोरम (पीआईएफ) की एक बैठक में कहा कि सीओपी 24 (जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र फ्रेमवर्क कन्वेंशन के पक्षों का 24वां सम्मेलन) नवंबर और संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन सितंबर 2019 के लिए निर्धारित है। दुनिया को तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है।
कैवनॉग पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच करेगी एफबीआई, ट्रंप सरकार ने दिए आदेश

जलप्रलय की घटनाएं देखने को मिल रही हैं

न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में हुई बैठक संगठन के वार्षिक शिखर सम्मेलन के ठीक बाद हुई है,जो 3-6 सितंबर नाउरु में हुई थी। फोरम नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर महासचिव के नेतृत्व का स्वागत किया और जलवायु परिवर्तन और सुरक्षा पर एक विशेष सलाहकार की नियुक्ति का आह्वान किया,ताकि जलवायु परिवर्तन पर वैश्विक ध्यान आकर्षित किया जा सके। गौरतलब है कि प्रदूषण के कारण दुनिया भर में जलवायु परिवर्तन की समस्या देखने को मिल रही है। इसके कारण कई जगहों पर जलप्रलय की घटनाएं मिल रही हैं।
कई देश अभी भी इसे समस्या नहीं मान रहे

वैज्ञानिकों का कहना है कि कई देश अभी भी प्रदूषण से चेते नहीं हैं। वह इसे अभी भी समस्या नहीं मान रहे हैं। खासकर एशियाई देशों में यह समस्या काफी बड़ी है। भारत ,पाकिस्तान, मलेशिया आदि कई देशों में यह समस्या विकाराल होती जा रही है। इन देशों में अगर कोई कदम नहीं उठाए गए तो पूरी दुनिया में इसका गंभीर असर देखने को मिलेगा। संयुक्त राष्ट्र ने आग्रह किया है कि सभी देश मिलकर इस समस्या से लड़ें। फोरम के नेताओं ने जलवायु परिवर्तन पर महासचिव के नेतृत्व का स्वागत किया और जलवायु परिवर्तन व सुरक्षा पर एक विशेष सलाहकार की नियुक्ति का आह्वान किया।

Home / world / Miscellenous World / जलवायु परिवर्तन पर गुटेरेस ने कहा, अगर समय पर न चेते तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो