scriptउत्तर कोरिया के सैटेलाइट लॉन्च से डरा जापान, विमानों के मार्ग बदले | Japan re-route flights to avoid North Korea satellite | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

उत्तर कोरिया के सैटेलाइट लॉन्च से डरा जापान, विमानों के मार्ग बदले

उत्तर कोरिया के सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा के बाद एहतियात बरतते हुए जापान ने अपने कई विमानों के मार्ग बदल दिए

Feb 06, 2016 / 08:31 am

Rakesh Mishra

North Korean leader Kim Jong

North Korean leader Kim Jong

टोक्यो। उत्तर कोरिया के सैटेलाइट लॉन्च करने की घोषणा के बाद एहतियात बरतते हुए जापान ने अपने कई विमानों के मार्ग बदल दिए हैं। जापान की दो बड़ी विमान सेवा कंपनी- जापान एअरलाइन और अल-निप्पो ने शुक्रवार को मार्ग परिवर्तन के लिए सूचना जारी की। टोक्यो से जकार्ता और मनीला जाने वाले सात विमानों का 8 -25 फरवरी तक मार्ग बदला गया है। क्योंकि उत्तर कोरिया ने 8 से 25 फरवरी के बीच ‘अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट लॉन्च’ करने की धमकी दी थी। विश्व के कई देश इसे बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण के तौर पर देख रहे हैं।

सैटेलाइनट लॉन्च का हो रहा है वैश्विक विरोध
उत्तर कोरिया की सैटेलाइट लॉन्च का कई देशों ने विरोध किया है। दक्षिण कोरिया ने उत्तर कोरिया को चेतावनी दी है कि अगर उसने ऐसा किया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जापान के पीएम शिंजो आबे के मुताबिक, उनकी केबिनेट अमरीका और दक्षिण कोरिया के साथ मिलकर जानकारी जुटा रही है और वे इसका कड़ा जवाब देंगे। जबकि चीनी विदेश मंत्रालय ने इस पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि आशा है कि उ. कोरिया की इस हरकत से चिंता का माहौल नहीं बनेगा।

इसलिए मार्ग बदला
जापान एअरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि सैटेलाइट लॉन्चिंग के बाद पहले चरण में रॉकेट का मलबा दक्षिण कोरिया और चीन के समुद्री इलाके में गिरेगा। जबकि दूसरे चरण में मलबा फिलीपींस के उत्तरी तट में गिरेगा। जापान इसको लेकर एहतियात बरत रहा ताकि रॉकेट का मलबा विमान से न टकरा जाए।

Home / world / Miscellenous World / उत्तर कोरिया के सैटेलाइट लॉन्च से डरा जापान, विमानों के मार्ग बदले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो