scriptकमला हैरिस, मिशेल ओबामा से लेकर हिलेरी क्लिंटन ने क्यों पहनी बैंगनी रंग की ड्रेस, जानें इसके पीछे की खास वजह | Kamala Harris, Michelle Obama wore varying shades of purple | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

कमला हैरिस, मिशेल ओबामा से लेकर हिलेरी क्लिंटन ने क्यों पहनी बैंगनी रंग की ड्रेस, जानें इसके पीछे की खास वजह

बैगनी रंग प्रतीकवाद से समृद्ध है
अमेरिका में स्विंग स्टेट को ‘पर्पल स्टेट’ के रूप में भी जाना जाता है

Jan 21, 2021 / 05:04 pm

Pratibha Tripathi

Kamala Harris shades of purple

Kamala Harris shades of purple

नई दिल्ली। भारतीय मूल की महिला कमला हैरिस (Kamala Harris) ने अमेरिका की पहली महिला उप राष्ट्रपति (America first female vice president) के रूप में शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण के दौरान अमेरिका से लेकर भारत में भी काफी उत्साह देखने को मिला है। उनके शपथ ग्रहण करने के दौरान हर भारतीय में उनकी ड्रेस को लेकर काफी चर्चा रही। सभी को आशा थी की वो साड़ी में नजर आएगी। लेकिन हैरिस ने डार्क पर्पल कलर की फॉर्मल ड्रेस पहनकर सबको हैरान कर दिया। कमला हैरिस (Kamala Harris) ने पर्पल कलर की ड्रेस के साथ लॉन्‍ग कोट कैरी किया था। यह ड्रेस काफी चर्चा में बनी हुई है।

https://twitter.com/Phil_Lewis_/status/1351915111674507266?ref_src=twsrc%5Etfw

पर्पल कलर की ड्रेस में ना केवल कमला हैरिस (Kamala Harris) नजर आई, बल्कि मिशेल ओबामा से लेकर हिलेरी क्लिंटन भी इसी रंग में रंगी हुई नजर आई थीं।

डेमोक्रेट और रिपब्लिकन का करता है प्रतिनिधित्व

पर्पल रंग के बारे में कहा जाता है कि यह रंग द्विदलीयता के बारे में गहरा अर्थ प्रकट करता है। क्योकि यह रंग लाल और नीले रंग से मिलकर बना होता है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टियों का प्रतिनिधित्व करते हैं। हिलरी क्लिंटन ने अपने 2016 के कन्सेशन स्पीच में अमेरिका के राजनीतिक विभाजन के बारे में बात करते भी यह रंग पहना था।

https://twitter.com/MichelleObama?ref_src=twsrc%5Etfw
अमेरिका में स्विंग स्टेट को ‘पर्पल स्टेट’ के रूप में भी जाना जाता है इस रंग के बारे में कहा तो यह भी जाता है कि यह रॉयल्टी का रंग है।और प्रतीकवाद से समृद्ध है।

Home / world / Miscellenous World / कमला हैरिस, मिशेल ओबामा से लेकर हिलेरी क्लिंटन ने क्यों पहनी बैंगनी रंग की ड्रेस, जानें इसके पीछे की खास वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो