scriptलीबिया: LNA ने दुश्मन के लड़ाकू विमान को मार गिराया, विदेशी पायलट को बनाया बंधक | Libyan National Army seized foreign pilot after downing plane and captured its European pilot | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

लीबिया: LNA ने दुश्मन के लड़ाकू विमान को मार गिराया, विदेशी पायलट को बनाया बंधक

लीबिया में सरकार और विद्रोहियों के बीच सत्ता का संघर्ष जारी।
सैन्य कमांडर खलीफा हफ्तार की अगुवाई में विद्रोही बढ़ रहे हैं आगे।
लीबिया सरकार को संयुक्त राष्ट्र का समर्थन प्राप्त है।

नई दिल्लीMay 08, 2019 / 07:11 am

Anil Kumar

लीबिया में संकट

लीबिया: LNA ने दुश्मन के लड़ाकू विमान को मार गिराया, विदेशी पायलट को बनाया बंधक

त्रिपोली। लीबिया ( Libya ) में सरकार और विद्रोहियों के बीच लगातार सत्ता का संघर्ष जारी है। इसी बीच लीबियन लड़ाकों का कहना है कि उन्होंने राजधानी त्रिपोली में दुश्मन के एक विमान के मार गिराया है और उसके यूरोपीय पायलट को पकड़ लिया है। लीबियन नेशनल आर्मी (LNA) चीफ खलीफा हफ्तार ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया है जिसमें एक शख्स खून से सने कपडों में दिखाई दे रहा है। पूछताछ के दौरान 29 वर्षीय शख्स ने खुद को पुर्तगाल का रहने वाला बताया, जो कॉनट्रेक्ट पर काम कर रहा था। बता दें कि खलीफा हफ्तार लीबिया में यूएन समर्थित सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है और राजधानी त्रिपोली पर कब्जा करना चाहता है। हफ्तार ने कहा कि राजधानी में सोमवार को एक प्लेन को मार गिराया गया। LNA के दावों की पुष्टि करना या आदमी की पहचान की पुष्टि करना तुरंत संभव नहीं था।

लीबिया संकट: त्रिपोली में सरकार व विद्रोहियों के बीच हिंसक संघर्ष, 147 की मौत, 600 से अधिक घायल

लीबिया में बढ़ता जा रहा है संघर्ष

बता दें कि लीबिया में सत्ता का संघर्ष बढ़ता ही जा रहा है। मालूम हो कि बीते महीने के शुरुआती सप्ताह में लीबिया के सैन्य कमांडर जनरल खलीफा हफ्तार द्वारा अपनी सेनाओं को त्रिपोली ( tripoli ) में सरकार पर हमला करने का आदेश देने के बाद से देश में तनाव बढ़ गया था। जनरल हफ्तार की लीबियन नेशनल आर्मी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त ‘ गर्वनमेंट ऑफ नेशनल अकॉर्ड ‘ से सत्ता अपने हाथ में लेना चाहती है। इधर प्रधानमंत्री फायेज अल-सेराज लगातार कहते आ रहे हैं कि हफ्तार तख्तापलट करने का प्रयास कर रहा है। मालूम हो कि लंबे समय तक लीबिया पर शासन करने वाले शासक मुअम्मर गद्दाफी के 2011 में सत्ता से बेदखल होने और मारे जाने के बाद से लीबिया में हिंसा और राजनीतिक अस्थिरता का माहौल है।

 

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

Home / world / Miscellenous World / लीबिया: LNA ने दुश्मन के लड़ाकू विमान को मार गिराया, विदेशी पायलट को बनाया बंधक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो