script150वीं जयंती पर रूस में भी याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय दूतावास में कई कार्यक्रम आयोजित | Mahatma Gandhi also remembered in Russia on 150th birth anniversary, organized several programs in Indian Embassy | Patrika News

150वीं जयंती पर रूस में भी याद किए गए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतीय दूतावास में कई कार्यक्रम आयोजित

locationनई दिल्लीPublished: Oct 02, 2019 05:23:36 pm

Submitted by:

Anil Kumar

मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में राष्ट्रपिता गांधी के जयंती के अवसर पर प्रदर्शनी लगाई गई
भारत के 150 जेलों से करीब 600 कैदियों को रिहा किया गया

tolstoy-gandhi.jpg

मॉस्‍को। देश-विदेश में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्‍मा गांधी के 150वीं जयंती मनाई जा रही है। इस विशेष अवसर पर दुनिया भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रूस में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

इस दौरान प्रदर्शनी में गांधी और लियो टॉल्‍स्‍टॉय के बीच गहरी दोस्‍ती को दर्शाया गया। प्रदर्शनी में दोनों राजनीतिक विचारकों के दर्शन और उसके प्रभावों को उजागर किया गया है। प्रदर्शनी के जरिए यह बताने की कोशिश की गई कि टॉल्‍सटॉय और महात्‍मा गांधी के विचार आज भी प्रासंगिक है।

Gandhi Jayanti पर ‘स्वच्छता रन’ में दौड़े ब्रजवासी, स्वच्छ-प्लास्टि फ्री ब्रज का दिया संदेश

बता दें कि इस प्रदर्शनी में महात्‍मा गांधी की कृतियों और उनकी पुस्‍तकों की प्रतियों को प्रदर्शित किया गया और बताने की कोशिश की गई कि आज भी दुनिया की कई ज्‍वलंत समस्‍याओं के समाधान गांधी के सत्‍याग्रह, सत्‍य, दया और प्रेम से संभव है।

gandhi_4.jpg

देशभर में करीब 600 कैदी रिहा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के मौके पर देशभर के 150 जेलों से करीब 600 कैदियों को रिहा किया गया। इनमें हत्या, यौन उत्पीड़न और भ्रष्टाचार के अलावा अन्य अपराधों के दोषी शामिल हैं। कैदियों को रिहा किया जाएगा।

हालांकि अभी महाराष्ट्र और हरियाणा में चुनाव के कारण अचार संहिता लागू है, इसलिए इन दो राज्यों में कैदियों की रिहाई नहीं होगी। तिहाड़ जेल से पांच में से केवल तीन कैदियों की रिहाई होगी।

Gandhi Jayanti Special: इस गांव में बसती है बापू की आत्मा, आश्वासन पर टिकी चरखा वाले 130 परिवारों की जिंदगी

भारत सरकार ने आज के दिन देश को खुले में शौच से मुक्त करने की घोषणा की है। साथ ही सिंग्लयूज प्लास्टिक को बंद करने की दिशा में भी जागरूकता के लिए ऐलान किया है।

रेलवे ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बंद करने का फैसला किया है। इस मौके पर नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि प्लास्टिक के डिब्बे या बोतलों को क्रश करने के लिए मशीन लगाई जाएंगी।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर. विश्व से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर.

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो