scriptमाली में सेना का दबदबा, अंतरिम राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को किया गिरफ्तार | Mali Military arrested President and Prime Minister | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

माली में सेना का दबदबा, अंतरिम राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को किया गिरफ्तार

अंतरिम राष्ट्रपति बीए नदौ, पीएम मोक्टर औअने और रक्षा मंत्री सुलेमान डौकौरे को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीMay 25, 2021 / 08:41 am

Mohit Saxena

Mali Military arrested President and Prime Minister

Mali Military arrested President and Prime Minister

बमाको। माली में पिछले साल की तरह एक बार फिर सैन्य तख्तापलट का प्रयास हुआ है। सेना ने अंतरिम राष्ट्रपति बीए नदौ, पीएम मोक्टर औअने और रक्षा मंत्री सुलेमान डौकौरे को गिरफ्तार किया है। इस पहले सोमवार को ही नई सरकार का ऐलान कर दिया गया था।

गौरतलब है 8 माह से चल रही इस सरकार के सामने कई चुनौतियां थीं। बीते साल सेना ने तख्तापलट के बाद बीए नदौ जो कि एक रिटायर्ड सैन्य अधिकारी को राष्ट्रपति बनाया था। यहां पर जल्द चुनाव कराने की मांग बढ़ती जा रही थी।

यह भी पढ़ें

PNB घोटाले का आरोपी मेहुल चौकसी लापता, तलाश में जुटी एंटीगुआ की पुलिस

सुरक्षा में लगे विशेष बल ने कोई विरोध नहीं किया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार माली के सैनिकों ने अंतरिम राष्ट्रपति और देश के पीएम को अरेस्ट कर लिया ओर उन्हें राजधानी के पास काटी सैन्य शिविर ले जाया गया। इस दौरान राष्ट्रपति की सुरक्षा में लगे विशेष बल ने कोई विरोध नहीं किया। सेना उन्हें लेकर चली गई।

राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को राजधानी बमाको के बाहर एक सैन्य अड्डे पर ले जाया गया। गौरतलब है कि अगस्त माह में सैन्य तख्तापलट के बाद राष्ट्रपति इब्राहिम बाउबकर कीता और पीएम बाउबो सिसे को उखाड़ फेंका गया था। अब इस गिरफ्तारी के बाद पश्चिम अफ्रीकी देश में अनिश्चितता का माहौल देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें

एक पत्रकार को गिरफ्तार करवाने के लिए बेलारूस के राष्ट्रपति ने विमान को करवाया हाइजैक

बीते साल से देश में अनिश्चितता का माहौल

बीते वर्ष मई से राष्ट्रपति को जनता के विरोध का सामना करना पड़ रहा है। उस समय देश की सर्वोच्च अदालत ने विवादित संसदीय चुनावों के नतीजों को नाकार दिया था। इसके बाद सेना राष्ट्रपति और पीएम को हिरासत में लिया था। कई वरिष्ठ अधिकारियों को बंदी बना लिया गया था। सेना उस समय सड़कों पर उतर आई थी। माली में राजनीतिक हालत बीते साल से खराब स्थिति में हैं। यहां की प्रशासनिक सेवा में सेना का दखल जारी है। इससे पहले 2012 में भी देश की सेना ने सफलतापूर्वक तख्तापलट करा था। अमरीका के साथ ही रूस, फ्रांस सहित कई देश माली के हालात पर नजर बनाए हुए हैं।

Home / world / Miscellenous World / माली में सेना का दबदबा, अंतरिम राष्ट्रपति के साथ प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री को किया गिरफ्तार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो