scriptभारत में पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में जून के अंत तक मिलेगी गर्मी से राहत | monsoon will reach at he end of June | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

भारत में पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में जून के अंत तक मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम विभाग के अनुसार अगले डेढ़ महीने के अंदर पूरे देश में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।

नई दिल्लीMay 29, 2018 / 04:08 pm

Mohit Saxena

keral

करेल पहुंचा मानसून, दिल्ली में जून के अंत तक मिलेगी गर्मी से राहत

नई दिल्ली। भीषण गर्मी में बारिश की बाट जोह रहे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। दक्षिण-पश्चिम मॉनसून केरल पहुंच चुका है और अब धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार केरल में मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून का आगमन चुका है। इससे पहले अनुमान लगाया गया था कि मॉनसून एक जून तक केरल पहुंचेगा। कर्नाटक के तटीय इलाकों, बंगाल की खाड़ी के कुछ इलाकों में भी अगले 48 घंटे के अंदर ही मॉनसून के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। अगले डेढ़ महीने के अंदर पूरे देश में बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो इस साल बारिश सामान्य ही रहेगी।
छत्तीसगढ़ में तापमान हुआ 43 के पार, मौसम विभाग की चेतवानी- आज भी हो सकती है बारिश

दिल्लीवालों को 29 जून तक करना होगा इंतजार

मॉनसून की घोषणा के लिए पश्चिमी विक्षोभ की हवाओं को समुद्र तल से 15,000 फीट से ऊपर होना चाहिए। भारतीय मौसम विभाग के अतिरिक्त महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा के अनुसार सभी शर्तें पूरी होने के बाद ही मॉनसून के आगमन की घोषणा की गई है। उनका कहना है कि केरल में मॉनसून के दस्तक के बाद उम्मीद की जा सकती है कि दिल्ली में 29 जून के आसपास मॉनसून आने की संभावना है। इस बीच दिल्ली और उसके आसपास के क्षेत्र में तपती गर्मी के आसार हैं।
हल्की बारिश से तापमान में तीन डिग्री तक हुई गिरावट, मौसम विभाग ने कहा- छाए रहेंगे बादल

कब आता है मॉनसून

सामान्यतौर पर केरल में मॉनसून एक जून को पहुंचता है। इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ता है और 15 जुलाई तक पूरे देश में फैलता है। इस साल जल्दी मॉनसून आने को किसानों के लिए अच्छे संकेत के तौर पर देखा जा रहा है। वे खरीफ की फसलों की बुवाई जल्दी शुरू कर सकते हैं।

Home / world / Miscellenous World / भारत में पहुंचा मॉनसून, दिल्ली में जून के अंत तक मिलेगी गर्मी से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो