विश्‍व की अन्‍य खबरें

अफगान सेना का 100 से ज्यादा आतंकियों को मारने का दावा

अफगानिस्तान
के रक्षा मंत्रालय ने पूरे देश भर में चले सेना के अभियान में सौ से भी अधिक
तालिबानी आतंकवादियों को ढेर करने का दावा किया

Jun 17, 2015 / 07:50 am

Rakesh Mishra

afgan army

काबुल। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने पूरे देश भर में चले सेना के अभियान में सौ से भी अधिक तालिबानी आतंकवादियों को ढेर करने का दावा किया है।

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता जाहिर अजिमी ने जानकारी देते हुए कहा कि अफगान नेशनल आर्मी (एएनए) ने पूरे देश भर के कुल 34 में से नौ राज्यों में अभियान चलाकर अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता के दुश्मनों और आतंकवादियों का सफाया कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस अभियान में लगभग 109 आतंकवादी मारे गए, 96 घायल हो गए और अन्य गिरफ्तार कर लिए गए। इस पूरे अभियान में हमारा एक सैनिक भी मारा गया। सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा भी बरामद किया है।

Hindi News / world / Miscellenous World / अफगान सेना का 100 से ज्यादा आतंकियों को मारने का दावा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.