विश्‍व की अन्‍य खबरें

मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित 13 को मौत की सजा

अब देश के शीर्षस्थ इस्लामिक अधिकारी ग्रैंड मुफ्ती 11 अप्रैल को सुनाएंगे अंतिम आदेश

Mar 17, 2015 / 01:17 pm

Rakesh Mishra

काहिरा। मिस्र की एक अदालत ने प्रतिबंधित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख मोहम्मद बदी और 13 अन्य को हिंसा के मामलों में मृत्युदंड दिया। अदालत का आदेश “ग्रैंड मुफ्ती” के पास भेज दिया गया है, जो देश के शीर्षस्थ इस्लामिक अधिकारी होते हैं और जिनकी राय आम तौर पर औपचारिक मानी जाती है। इस मामले में अंतिम आदेश 11 अप्रैल को दिया जाएगा। हालांकि इसके खिलाफ अपील की जा सकेगी।

मुस्लिम ब्रदरहुड के नेता और अन्य अभियुक्तों पर अगस्त 2013 में दो बड़े धरनों के दौरान अव्यवस्था फैलाने और सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए भीड़ को उकसाने का आरोप था।

मिस्त्र में जुलाई 2013 में इस्लामिक राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी को सत्ता से बेदखल किए जाने के बाद सैन्य समर्थित सरकार ने उनके समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई की थी, जिसमें 1,000 से अधिक लोग मारे गए थे और हजारों गिरफ्तार हुए थे।

मुर्सी के खिलाफ अभी अदालत में मामला चल रहा है। उन पर जेल तोड़ने, प्रदर्शनकारियों की हत्या के आदेश देने, न्यायपालिका के अपमान और जासूसी का आरोप है।

Home / world / Miscellenous World / मुस्लिम ब्रदरहुड के प्रमुख सहित 13 को मौत की सजा

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.