scriptNigeria: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, इमाम समेत 5 की मौत | Nigeria: Gunmen fired indiscriminately at mosque, 5 dead, 18 Kidnapped | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Nigeria: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, इमाम समेत 5 की मौत

HIGHLIGHTS

Nigeria Mosque Attack: नाइजीरिया पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने इस हमले को देश के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफरा स्थित एक मस्जिद में अंजाम दिया है।
पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने बताया कि हमला करने के बाद बंदूकधारी 18 लोगों को किडनैप कर अपने साथ ले गए हैं।

Nov 23, 2020 / 05:02 pm

Anil Kumar

nigeria.jpg

Nigeria: Gunmen fired indiscriminately at mosque, 5 dead, 18 Kidnapped

नाइजर। पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया ( Nigeria ) में एक बार फिर से कट्टरपंथियों ने एक बड़े हमले को अंजाम दिया है। दरअसल, रविवार को कुछ बंदूकधारियों ने अचानक एक मस्जिद ( Attack In Mosque ) में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए।

इतना ही नहीं, बंदूकधारियों ने 18 लोगों को किडनैप ( Kidnapped ) भी कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंचे सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया और तलाशी अभियान शुरू कर दी। लेकिन सुरक्षाबलों के पहुंचने से पहले ही हमलावर वहां से भाग चुके थे।

क्राइस्टचर्च अटैक: हमले के एक हफ्ते बाद बंद मस्जिद खुली, नमाजियों ने अदा की नमाज

नाइजीरिया पुलिस के मुताबिक, बंदूकधारियों ने इस हमले को देश के उत्तर-पश्चिमी राज्य जामफरा स्थित एक मस्जिद में अंजाम दिया है। पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने जानकारी देते हुए बताया है कि जामफरा क्षेत्र के मारुल एरिया में दस्तन गारी समुदाय के बीच यह घटना हुई है। उन्होंने इस बात कि पुष्टि की है कि बंदूकधारी 18 लोगों को किडनैप कर अपने साथ ले गए हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xnew4

नमाजियों पर की फायरिंग, इमाम की मौत

पुलिस प्रवक्ता मुहम्मद शेहू ने बताया कि जिस वक्त इस हमले को अंजाम दिया गया उस दौरान मस्जिद में नमाजी नमाज अदा कर रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक, बंदूकधारी मोटरसाइकल पर सवार होकर आए और अचानकर मस्जिद के अंदर घुसकर गोलीबारी शुरू कर दी।

ब्रिटेन: अज्ञात हमलावरों ने गुरुद्वारा और मस्जिद को किया आग के हवाले, जांच में जुटी पुलिस

इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले के बाद वे लोग जंगल की ओर भाग गए। फिलहाल, पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।

कुछ दिन पहले ही 12 लोगों की हुई थी हत्या

आपको बता दें कि हाल के दिनों में नाइजीरिया के उत्तर पश्चिमी क्षेत्र में इस तरह का वारदातें काफी बढ़ गई है। लूट, अपहरण और अन्य आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। इसी महीने के शुरुआत में 3 नवंबर को उत्तरपूर्व इलाके में चरमपंथियों ने एक बड़े हमले को अंजाम देते हुए 12 लोगों की हत्या कर दी थी। इसके अलावा 9 महिलाओं और लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना बोर्नो राज्य के चिबोक से 20 किलोमीटर दूर ताकुलाशी गांव में अंजाम दिया गया था। गौरतलब है कि इससे पहले 2014 में बोकोहरम के आतंकवादियों ने 276 स्कूली लड़कियों का अपहरण कर लिया था।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7xn8hs

Home / world / Miscellenous World / Nigeria: बंदूकधारियों ने मस्जिद में नमाजियों पर की अंधाधुंध फायरिंग, इमाम समेत 5 की मौत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो