scriptRussia के बिजली संयंत्र से तेल रिसाव, 20,000 टन ईंधन नदी के पानी में बहा | Oil spill in Russia's Arctic region | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Russia के बिजली संयंत्र से तेल रिसाव, 20,000 टन ईंधन नदी के पानी में बहा

Highlights

पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील आर्कटिक (Artic Ocean) महासागर में बहने वाली अंबरनया (Ambarnaya) नदी में तेल का रिसाव हुआ।
विशेषज्ञों का कहना है कि साफ-सफाई में पांच से दस साल का समय लग सकता है।

नई दिल्लीJun 15, 2020 / 02:27 pm

Mohit Saxena

Oil spill in Russia's Arctic region

अंबरनया नदी में तेल का रिसाव हुआ।

मास्को। आर्कटिक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर तेल रिसाव के बाद रूस ने 3 जून को आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी थी। रूस के नोरिल्स्क शहर के एक बिजली संयंत्र से लगभग 20,000 टन ईंधन 29 मई को एक नदी में जा गिरा। नोरिल्स्क निकेल के बिजली संयंत्र का उपयोग धातु खनन के लिए किया जाता है।
नोरिल्स्क निकेल प्लेटनिम और निकल धातुओं का खन्न करने वाली एक बड़ी कंपनी है। पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील आर्कटिक महासागर में बहने वाली अंबरनया नदी में तेल का रिसाव हुआ है। माना जा रहा है कि इस तेल रिसाव को आधुनिक रूसी इतिहास में सबसे अधिक मात्रा में माना जा रहा है।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अनुसार आपाकालीन स्थिति में नदी से तेल की सफाई के लिए अधिक प्रयासों की आवश्यकता होगी। इसके साथ काफी लोगों के सामूहिक प्रयास की जरूरत होगी। बड़े पैमाने पर सफाई के लिए करीब 700 लोगों को काम पर लगाया गया है।
विशेषज्ञों का कहना है कि साफ-सफाई में पांच से दस साल का समय लग सकता है। तेल के नदी में मिल जाने से पानी के जीव जन्तुओं को काफी नुकसान होगा। इसके साथ पेय जल को लेकर भी समस्या उत्पन्न हो सकती है। रूस में इस संयंत्र से रिसाव काफी दिनों से हो रहा था। इसका खुलासा काफी देर से हुआ है।

Home / world / Miscellenous World / Russia के बिजली संयंत्र से तेल रिसाव, 20,000 टन ईंधन नदी के पानी में बहा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो