scriptदुबई में घर में घुसकर की थी भारतीय दंपति की थी हत्या, मिल सकती है मौत की सजा | Pakistani National Might Death Sentence For Murder Of Indian Couple | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

दुबई में घर में घुसकर की थी भारतीय दंपति की थी हत्या, मिल सकती है मौत की सजा

Highlights

दुबई (Dubai) में हीरेन आढिया और उनकी पत्नी विधि आढिया की गत 18 जून को उनके घर में हत्या कर दी गई।
इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही दुबई पुलिस ने एक पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीJun 26, 2020 / 06:01 pm

Mohit Saxena

arrest.jpg
दुबई। दुबई (Dubai) रह रहे एक भारतीय दंपति की लूटपाट दौरान हत्या कर दी गई थी। इस हमले उनकी बेटी घायल हुई। भारतीय व्यवसायी और उनकी पत्नी की हत्या करने के आरोप में पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया गया है। जल्द उसे मौत की सजा सुनाई जा सकती है। हीरेन आढिया और उनकी पत्नी विधि आढिया की गत 18 जून को उनके घर में हत्या कर दी गई। इसके साथ उनकी बेटी को घायल कर दिया गया था।
भारतीय परिवार के घर में धोखे से घुसा

इस घटना के 24 घंटे के भीतर ही दुबई पुलिस ने एक पाकिस्तानी को गिरफ्तार किया है। दुबई पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी शख्स अरबियन रैंचेस में भारतीय परिवार के घर में धोखे से घुस आया था। उसने बदामदे से दरवाजे से घर में एंट्री मार ली। कानूनी सलाहकार हसन अल्हाइस के अनुसार आरोपी पर दंपति की हत्या तथा उनकी बेटी की हत्या की कोशिश का आरोप लगाया जाएगा।
अल्हाइस ने कहा कि उसने एक से अधिक लोगों की हत्या कर डाली है। इसके साथ ये मामला दूसरे अपराध चोरी से भी जुड़ा हुआ है। ऐसे मामलों में संयुक्त अरब अमीरात दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 332 के तहत मौत की सजा का प्रावधान है।

Home / world / Miscellenous World / दुबई में घर में घुसकर की थी भारतीय दंपति की थी हत्या, मिल सकती है मौत की सजा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो