scriptयुवक के दिमाग से आ रही थीं झनझनाने की आवाजें, सामने आई ऐसी सच्चाई जिसे देख होश खो बैठा युवक! | parasites found living inside man head | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

युवक के दिमाग से आ रही थीं झनझनाने की आवाजें, सामने आई ऐसी सच्चाई जिसे देख होश खो बैठा युवक!

शरीर में होने वाली बीमारियाँ आज-कल आम हो गई हैं। कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में भयावह रूप धारण कर लेती हैं…

Sep 21, 2017 / 03:47 pm

राहुल

parasites found living inside man head
इंसान के शरीर में होने वाली बीमारियाँ आज-कल आम हो गई हैं। इनके आम होने के कारण ही कई लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं, जो बाद में भयावह रूप धारण कर लेती हैं। कुछ ऐसा ही उस वक्त देखने को मिलता है जब किसी शख्स के मामूली चोट लग जाती है लेकिन हमें यह नहीं पता कि ये मामूली सी नजर आने वाली चोटें हमारे लिए कितनी घातक साबित हो सकती हैं। आपको पता कि शरीर में लगने वाली चोटों के रास्ते कई प्रकार के परिजीवी कीड़े हमारे शरीर में प्रवेश कर सकते हैं जो कि बेहद घातक साबित हो सकता है।
इस आम कीड़े नहीं होते क्योंकि इंसान के शरीर में आने के बाद इनकी जान नहीं जाती बल्कि ये खुद इंसान की जान ले लेते हैं। शरीर में प्रवेश करने के बाद जिंदा रहने के लिए ये हमारी बॉडी पर ही निर्भर हो जाते हैं और अंदर ही अंदर हमें खाने लगते हैं।
parasites found living inside man head
अमेरिका में रहने वाले एरोन डलास के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब वो बेलीज से छुट्टियां मना कर वापस घर आए थे। छुट्टियों से घर आने के कुछ दिनों के बाद उन्हें अपने दिमाग में कुछ चलने जैसा प्रतीत होने लगा। ये कुछ ऐसा था कि जैसे कुछ रेंग रहा हो। जब उसने डॉक्टर को अपनी परेशानी बताई तब तो जो पता चला उसे जान कर एरोन के होश फाख्ता हो गए. डॉक्टरों द्वारा उन्हें बताया गया कि उनके सिर में कोई कीड़ा घुस गया था। उस कीड़े ने बाद में उनके सिर में अंडे भी दे दिए थे। जिनसे निकले बच्चे अब उसके दिमाग में घूम रहे थे। हालांकि डॉक्टरों के अथक प्रयास के बाद ऑपरेशन के जरिए कीड़ों को बाहर निकाला गया।
डॉक्टरों का कहना था कि इस तरह का ऑपरेशन बेहद जटिल होता है क्योंकि दिमाग के ऑपरेशन के दौरान एक छोटी सी गलती मरीज की जान ले सकती है। डॉक्टर्स ने कहा कि एरोन का सफलता पूर्वक ऑपरेशन कर दिया गया और वो अब बिलकुल ठीक हैं।

Home / world / Miscellenous World / युवक के दिमाग से आ रही थीं झनझनाने की आवाजें, सामने आई ऐसी सच्चाई जिसे देख होश खो बैठा युवक!

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो