scriptतोते ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री… मर्डर पर तोते ने ऐसा खुलासा की सब हैरान रह गए | Parrots have resolved the murder mystery | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

तोते ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री… मर्डर पर तोते ने ऐसा खुलासा की सब हैरान रह गए

एक पालतू तोते ने एक मर्डर मिस्ट्री को सॉल्व कर दिया है।

नई दिल्लीOct 12, 2017 / 04:59 pm

Ravi Gupta

parrot
नई दिल्ली। कहते हैं कि कोई भी क्रिमिनल अपने अपराध के पीछे कोई न कोई ऐसा सबूत छोड़ जाता है, जिस वजह से कानून के हाथ उसे पकड़ लेते हैं। क्रिमिनल कोई न कोई एक गलती तो जरूर करता है। बस वही सुराग होता है जिससे पुलिस उस सबूत के आधार पर कातिल तक पहुंच जाती है।
अमरीका के मिशिगन में एक ऐसी ही अजीबोगरीब घटना सामने आई है। इस घटना में मुख्य आरोपी पत्नी है। उस पत्नी पर अपने ही पति को गोली मारने का आरोप है। लेकिन खास बात ये है कि घटना का गवाह कोई इंसान नहीं बल्कि इस परिवार का ही एक पालतू तोता बना है। बता दें कि 2015 में मिशिगन की 49 साल की उम्र में ग्लेना डुरम ने अपने पति, मार्टिन डुरम को गोली मार दी थी। जिसके बाद उसने खुद भी खुदकुशी करने की कोशिश की थी। जब ग्लेना डुरम ने अपने पति मार्टिन डुरम को मारा था तब उस घटना के समय उनका पालतू तोता भी वहां मौजूद था। जिसने सब देख लिया। इस तोते का नाम ‘बड’ है और हत्या के बाद से वो अकसर ‘Don’t Shoot’ बोलता रहता था।
मार्टिन डुरम की मां ने बताया कि ‘बड जो भी सुनता है या देखता है, वो उसे दोहराने लगता है। बड के बार-बार डोंट शूट-डोंट शूट मार्टिन के आखिरी शब्द ही थे। जिन्हें वो बार-बार दोहरा रहा है। ‘हालांकि, कोर्ट ने तोते की इस बात को कोर्ट की कार्यवाही में शामिल नहीं किया है। लेकिन उसके द्वारा बोली जा रही डोंट शूट वर्ड्स को कोर्ट ने सुबूत के तौर पर इस्तेमाल किया गया है। कोर्ट अगले महीने ग्लेना की सज़ा का फै़सला सुनाएगी। अब देखना यह होगा कि कोर्ट इस तोते की गवाही के आधार पर क्या फैसला सुनाती है। हालांकि ग्लेना ने इस बात को बेबुनियाद बताया है। लेकिन मार्टिन की मां का कहना है कि ग्लेना झूठ बोल रही है।
couple

Home / world / Miscellenous World / तोते ने सुलझाई मर्डर मिस्ट्री… मर्डर पर तोते ने ऐसा खुलासा की सब हैरान रह गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो