scriptCoronavirus से लड़ने के लिए ऑस्ट्रिया में आंशिक लॉकडाउन का ऐलान | Partial corona lockdown in Austria announced for four weeks | Patrika News
विश्‍व की अन्‍य खबरें

Coronavirus से लड़ने के लिए ऑस्ट्रिया में आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

Highlights

रात आठ बजे के बाद घरों से बाहर निकलने को मना कर दिया गया है।
इस अंतराल में कंपनियों को अपने कर्मियों को बरकरार रखना होगा।

नई दिल्लीNov 01, 2020 / 01:51 am

Mohit Saxena

Chancellor Sebastian Kurz

चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज।

विएना। ऑस्ट्रिया ने कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण को बढ़ता देखकर यहां पर आंशिक लॉकडाउन लागू करने की घोषणा की गई है। यहां पर शनिवार को चार सप्ताह के लिए आंशिक लॉकडाउन (Lockdown) का ऐलान किया गया है। ये मंगलवार से प्रभावी हो जाएगी। गौरतलब है कि ऑस्ट्रिया में कोरोना से संक्रमित मामलों की संख्या 104,925 तक पहुंच चुकी है। वहीं यहां पर करीब 1,109 मौतें हो चुकी हैं। 29 अक्तूबर को यहां पर एक दिन में चार हजार से अधिक मामले सामने आए।
कोरोना वायरस से सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल दुनियाभर के लिए चिंता का विषय- डब्ल्यूएचओ

चार सप्ताह के लिए बंद रहेंगे रेस्त्रां

आंशिक लॉकडाउन (Partial Lockdown) के दौरान रेस्त्रां और बार चार सप्ताह के लिए बंद रहेंगे और सांस्कृतिक, खेल एवं अन्य गतिविधियां को भी रद्द कर दिया गया है। इसके साथ ही यहां के निवासियों को रात आठ बजे के बाद घरों से बाहर निकलने को मना कर दिया गया है।
राजस्व का 80 फीसदी का भुगतान

चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज का कहना है कि प्रतिबंध मंगलवार से लागू होंगे। यह नवंबर के अंत तक प्रभावी रहेगा। लॉकडाउन के कारण प्रभावित होने वाली कंपनियों को उनके राजस्व का 80 फीसदी का भुगतान किया जाएगा। इस दौरान उन्हें अपने कर्मियों को बरकरार रखना होगा।
Pakistan की सड़कों पर लगे अभिनंदन और पीएम मोदी के पोस्टर, इस नेता को बताया देशद्रोही

घरों में ही रहना होगा

इन नए प्रतिबंधों में कर्फ्यू को भी शामिल किया गया है। इसके तहत ऑस्ट्रिया के लोगों को रात के आठ बजे से सुबह छह बजे तक घरों में ही रहना होगा। कुर्ज के अनुसार कर्फ्यू का उद्देश्य यात्रा पर रोक लगाना और निजी पार्टियों पर पाबंदी लगानी है। इसके कारण संक्रमण के फैलने का खतरा बना हुआ है।

Home / world / Miscellenous World / Coronavirus से लड़ने के लिए ऑस्ट्रिया में आंशिक लॉकडाउन का ऐलान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो