मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, तकनीकी खराबी के चलते फ्लाइट को टोरंटो से वापस न्यूयॉर्क भेजा गया। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने शुक्रवार की शाम को न्यूयॉर्क के जॉन एफ कैनेडी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान द्वारा दिए गए विशेष विमान से उड़ान भरी थी। उड़ान के कुछ मिनट बाद ही तकनीकी दिक्कत आने की वजह से वापस लौटना पड़ा।