PM Modi UNGA Live Updates: पीएम नरेंद्र मोदी तीन दिन की अमेरिका यात्रा पर हैं. पीएम मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) को संबोधित कर रहे हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के 76वें सत्र को संबोधित करने न्यूयॉर्क पहुंचे। पीएम मोदी ने होटल के बाहर इंतजार कर रहे समर्थकों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए गए।
नई दिल्लीUpdated: September 25, 2021 06:24:05 pm
पीएम शाम 6.30 बजे संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम मोदी ने आखिरी बार 2019 में संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया था। कम से कम 109 राष्ट्राध्यक्ष को व्यक्तिगत रूप से संबोधित करेंगे।
पीएमओ ने ट्वीटर पर सूचित किया है कि जल्द पीएम नरेंद्र मोदी अपना संबोधन देंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संयुक्त राष्ट्र महासभा में संबोधन शुरू हो चुका है। पीएम मोदी ने कोरोना से जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि दुनिया इस समय सबसे बड़ी महामारी से लड़ रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि भारत लोकतंत्र की जननी है और मैं प्रतिनिधित्व कर रहा हूं। उन्होंने कहा, ''इसी साल 15 अगस्त को भारत की आजादी के 75वें साल में प्रवेश किया है। हमारी विविधता हमारे मजबूत लोकतंत्र की पहचान है।''
संयुक्त राष्ट्र महासभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे पर भी कड़ी टिप्पणी करी। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करना काफी जरूरी है कि अफगानिस्तान के क्षेत्र का उपयोग आतंकवाद फैलाने और आतंकवादी गतिविधियों के लिए बिल्कुल न हो।
सबसे लोकप्रिय
मल्टीमीडिया